By Vijay
आधुनिकता के इस दौर में एक बार फिर लोग प्रकृति की ओर लौटने लगे हैं। जिसके चलते कुछ दशकों तक गायब रहे वुडन फर्नीचर और बैम्बू आर्ट एक बार फिर लोगों के घर, ऑफिस और होटल आदि से अपना स्थान बनाने लगे हैं। बांस से बने उत्पाद अन्य उत्पादों की अपेक्षा महंगे भले ही पड़ते हैं, लेकिन लोगों को ये खूब पसंद भी आ रहे हैं। बैम्बू आर्ट अब स्टेटस सिंबल भी बन गया है। घरों में बांस से बनी सजावटी चीजें देखी जा सकती हैं। इसी के साथ घरो मे भी महिलाएं बैंबू से बने डेकोरेटिव आर्टिकल से घर को डिफरेंट लुक दे रही है।
शोपीस और टेबल लैम्प बढ़ा रहे घर की शोभा
नमिता अग्रवाल का कहना है कि बैंबू प्रोडक्ट से होम डेकोरेशन करना इकोफ्रेंडली पैटर्न से जुड़ना है। वे बैंबू से बनी चीजों का उपयोग होम डेकोरेशन के लिए ज्यादा करती हैं। वे बताती है कि हमारे घर पर एक पुराना लकड़ी का लैंप है जिसे उन्होंने सहज कर रखा है। वहीं फर्निचर और अन्य सजावटी उत्पाद भी घर पर सजाए है।
बांस में पानी पीना
लाभदायक शुभंशी कुशवाहा ने बताया कि बांस से बने सुंदर घरेलू सजावट के सामान प्लांट होल्डर, जूट लालटेन और जूट डोरमैट मुझे काफी पसंद है। बांस के कप में पानी पीना पोषक तत्वों से भरपूर है। यदि पानी के लिए बांस की बोतल का प्रयोग करते हैं तो ये सभी तत्व बॉडी में खुद ही पहुंच जाते हैं। मैं पिछले कई सालो से बांस की बॉटल को पानी पीने के लिए उपयोग कर रही हू, साथ ही और लोगो को भी इसके लिए सजेस्ट करती हूं।
कई वर्षों से कर रहीं बांस के फर्नीचर का उपयोग
आधुनिक फर्नीचर के दौर में जहाँ लोग स्टील और प्लास्टिक की ओर आकर्षित हो रहे हैंए वहीं रावी कौशल वर्षों से बांस से बने फर्नीचर का उपयोग कर रही है। उनका कहना है कि बांस का फर्नीचर हल्का, मजबूत और पर्यावरण हितैषी है। गर्मियों में यह ठंडक का एहसास कराता है और घर को प्राकृतिक स्पर्श देता है। वे बताती हैं कि बांस की कुर्सियाँ और टेबल न केवल टिकाऊ हैं, बल्कि किफायती भी साबित होते हैं। उनका अनुभव है कि बांस हमें प्रकृति से जोड़ता है और जीवन को सादगी व सुंदरता देता है।
बैम्बू, बॉटल टूथब्रश, सर्व ट्रे तक बांस से बने उत्पादों का स्टार्टअप वनाकृत शुरू करने वाले सुजीत तिवारी ने बताया शहर में बांस के बने उत्पादों की बहुत डिमांड है। खासकर बॅटल, टूथब्रश, सर्व ट्रे प्लेट, कटलरी समेत बड़ी संख्या में डेकोरेटिव आइटम्स लोग पसंद कर रहे हैं। नए होटलों व नेचर में बनने वाले रिसोर्टस में लोगों के लिए कॉफी मग, प्लेट्स, पेन स्टैंड तक बनाए व रखे जा रहे हैं। बांस से बने प्रोडक्ट प्लास्टिक का बेहतरीन विकल्प है। साथ ही ये पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक भी करते हैं।