← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.hurdangnews.in
📅 Date: 27/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

Banarasi Saree - महिलाओं की पहली पसंद है बनारसी साड़ी, जानिए कैसे बुना जाता है हर धागा

Banarasi Saree - बनारसी साड़ी का नाम आते ही हर महिलाओं के आंखों में एक चमक आ जाती है। क्योंकि बनारसी साड़ी में चमकदार रेशम, जरी की खूबसूरत कारीगरी और बारीक बेल बूटों से सजी पारंपरिक साड़ी उभर कर आती है। बनारसी साड़ी का संबंध बनारस की पहचान से है। यह सदियों पुरानी बुनाई कला और कारीगरों की मेहनत का नतीजा है कि आज भी खास मौके, शादी-ब्याह, त्यौहार तीज पर हर महिलाओं की ख्वाहिश होती है कि वह बनारसी साड़ी ही पहने। साड़ी सिर्फ पहनावा नहीं बल्कि खूबसूरती का एहसास है। जितनी सुंदर साड़ी होती है उसे बनाने के लिए उतनी ही कड़ी मेहनत की जाती है। डिजाइन तैयार करने को लेकर रेशमी धागों की तैयारी और हाथ करघे पर बुनाई तक हर चरण कारीगर को बेहद ही सावधानी से करना पड़ता है।

Featured

By Vijay

अगर इंडियन ट्रेडिशनल की बात करें तो बनारसी साड़ी का नाम सबसे पहले सामने आता है। और महिलाएं बनारसी साड़ी पहनना बेहद पसंद करती हैं। हालांकि यह साड़ी अपने खूबसूरती के लिए मशहूर है। इसकी कारीगरी और बारीकी बेल बूटों से सजी एक पारंपरिक साड़ी की तस्वीर उभर कर आती है। यह साड़ी कहें तो बनारस की पहचान मानी जाती है और पूरे प्रदेश भर में यह बनारसी साड़ी के नाम से प्रसिद्ध है यही वजह है कि यह बनारसी साड़ी महिलाएं काफी पसंद करती हैं। आइए जानते हैं कि यह साड़ी किस तरीके से तैयार की जाती है।

Banarasi Saree - सबसे पहले तैयार होता है साड़ी का डिजाइन

अगर बात करें बनारसी साड़ी बनाने के शुरुआत तो उसके डिजाइन कहां से होती है तो कारीगरी और डिजाइन सबसे पहले तय कर लिया जाता है कि किस साड़ी पर किस तरह के डिजाइन और पैटर्न को बनाया जाएगा। पारंपरिक बनारसी साड़ियों में फूल-पत्तियां, बेल-बूटे जाल और मुगल कला से प्रेरित आकृतियां काफी चलन में हैं। इसके बाद इस डिजाइन को बुनाई के हिसाब से तैयार करके मार्केट में बेचने के लिए उपलब्ध कराया जाता है। पहले समय में इसकी डिजाइन्स को बुनकरों के लिए खास पैटर्न और ऑर्डर के जरिए तैयार किया जाता था। लेकिन आज के नए तकनील और मशीनरी के इस्तेमाल में लिया जाता है लेकिन हाथ करघे पर उसे वास्तविक कपड़ों में उतारने के लिए कारीगर की कुशलता अभी बेहद महत्वपूर्ण है। 

Banarasi Saree - रेशमी धागों की होती है इसमें खास तरीके से बुनाई

डिजाइन तैयार होने के बाद साड़ी में इस्तेमाल होने वाले रेशमी धागों का अहम रोल माना जाता है। धागों को जरूरत के मुताबिक अलग-अलग रंगों में रंगकर और फिर उन्हें बुनने के लिए व्यवस्थित किया जाता है। साड़ी के रंग, डिजाइन और पैटर्न के हिसाब से धागों का भी चुनाव बेहद जरूरी है। बनारसी साड़ी में जरी का काम भी बड़ी खूबसूरती और सफाई से किया जाता है। यही है कि इसकी यह पहचान देश भर में प्रसिद्ध है। जरी के धागों का इस्तेमाल साड़ी के बॉर्डर, पल्लू और पूरे डिजाइन में बड़ी बारीकी से और सुंदरता से किया जाता है। पारंपरिक दौर में जरी में सोने या चांदी की परत का इस्तेमाल भी किया जाता था। जबकि आज बाजार में अलग-अलग जगह की आधुनिक जरूरी भी इसमें लेकर इस्तेमाल किया जाता है

Banarasi Saree - हाथ थक करघे पर शुरू होती है असली मेहनत

धागों और डिजाइन की तैयारी के बाद साड़ी को हाथक करघे पर चढ़ाया जाता है लंबाई की दिशा में जाने वाले धागों को बेहद सावधानी से करघे पर लगाकर इस काम में थोड़ी सी भी गलती आगे की पूरी बुनाई को खराब कर सकती है। इसलिए कारीगरी को हर चरण में बहुत ही ध्यान से काम करना पड़ता है। इसके बाद रेशमी और जरी के धागों से आपस में बुनते हुए साड़ी का डिजाइन तैयार होता है। बनारसी साड़ी की खास बात यह है कि इसके कई पारंपरिक डिजाइन हैं जो कि महिलाएं इसे बेहद पसंद करती हैं।

Banarasi Saree - कलगा बेल और जाल

बनारसी साड़ियों में कलगा, बेल, बुटेदार और जाल जैसे डिजाइन्स काफी प्रचलन में हैं। इस पैटर्न को कपड़े में बुनने के लिए कारीगर को धागों की स्थिति और डिजाइन के हर हिस्से का बड़ी बारीकी से ध्यान में रखा जाता है। जितना ज्यादा बारीकी और जटिल डिजाइन होगा उतनी ही सावधानी और मेहनत का सामना करना पड़ेगा। कई बार साड़ी की बुनाई में एक से ज्यादा कारीगर भी साथ इस साड़ी को बनाने में लगे होते हैं। इसके वजह से हर बनारसी साड़ी केवल मशीन या तकनीक नहीं बल्कि कारीगरों की मेहनत और लगन के हिसाब से भी बारीकी डिजाइन करके बनाई जाती है।

 

 हमारे व्हॉट्सअप में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 हमारे टेलीग्राम में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 हमारे YOUTUBE में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 

www.hurdangnews.in