← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 12/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत, देखे वीडियो

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत, देखे वीडियो

Featured

By Vijay

इस वक्त की बड़ी खबर है मध्य प्रदेश के कटनी जिले से, जहां कटनी के बरगवां में किसना ज्वैलर्स शोरूम में दीवाल तोड़कर बदमाश घुस गए और करीब 12 करोड़ रुपए के हीरे और सोने की ज्वेलरी चोरी करके भाग गए। पुलिस को लाल पहाड़ी से ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस कटर सहित कई अन्य सामग्री जो दीवाल में तोड़ने में मदद करते हैं, वह मिला है। पुलिस ने सुरक्षा गार्ड भागवत तिवारी को फिलहाल पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। चोरों की तलाश में पुलिस ने कई टीमें बनाई है और दिवाली के चलते ज्वेलरी शोरूम में एक्स्ट्रा स्टॉक भी रखा था।

 

संचालक के अनुसार बदमाशों ने शोरूम की बैक साइड की दीवाल करीब पौने दो फीट का छेद किया। इसके बाद दीवाल के टूटे हिस्से के नीचे पत्ते बिछा दिए। ऐसा इसलिए किया ताकि अंदर घुसते समय और सिलेंडर अंदर ले जाते वक्त आवाज ना हो। कृष्णा ज्वैलर्स के संचालक मोहन बजाज ने बताया कि यह शोरूम इसी वर्ष 2026 जून में शुरू किया गया था। हालांकि यहां रखे सभी आभूषण का बीमा भी कराया गया था। दीपावली के कारण शोरूम में सामान्य दिनों से ज्यादा ज्वेलरी रखे गए थे।

पुलिस के अनुसार लाल पहाड़ी से गेट, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य सामग्री मिली है। चोरों ने गैस कटर से तिजोरी काटकर उसमें रखे गहने, जेवरात निकाल लिए। वारदात के दौरान आसपास लोगों को कोई भी आवाज नहीं सुनाई दी। शोरूम में घुसने के तरीके को देखते हुए बदमाशों की संख्या का अनुमान लगाना अभी थोड़ा मुश्किल हो रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि चोरी 12 नवंबर की सुबह 4:00 बजे से लेकर सुबह 7:00 बजे के बीच होने का अनुमान है। बदमाशों ने दीवाल तोड़कर शोरूम में रास्ता बनाया है। सेफ और डिस्प्ले काउंटरों को भी निशाना बनाया गया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

 

www.hurdangnews.in