← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.hurdangnews.in
📅 Date: 28/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

अगर आप पहनती हैं साड़ी तो देखें पहनने का बोल्ड और स्टाइलिश लुक

इस स्टाइल में पूरा लुक काफी स्ट्रक्चर्ड और स्मार्ट खूबसूरत देखने को मिलता है। यह ड्रेप खासतौर पर उन महिलाओं के लिए खास विकल्प होगा जो साड़ी में पारंपरिक और वेस्टर्न स्टाइल का भरपूर मज़ा लेना चाहती हैं। 

Featured

By Vijay

इन दिनों साड़ी पहनने का एक मॉडर्न और फैशन का ट्रेंड  है। लड़कियां साड़ी पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं। ऐसे में अगर शादी पार्टी रिसेप्शन में अगर आप जाती हैं तो आपको साड़ी को मॉडर्न लुक की तरह पहनना काफी पसंद आता है ऐसे में स्टाइल की बात करें तो यह ड्रेप साड़ी को इंडो वेस्टर्न लुक देता है। और इसे ऑफिस पार्टी रिसेप्शन या फैशन इवेंट में आसानी से आप पहनकर अपने आपको खूबसूरत दिखा सकती हैं। इस स्टाइल में पूरा लुक काफी स्ट्रक्चर्ड और स्मार्ट खूबसूरत देखने को मिलता है। यह ड्रेप खासतौर पर उन महिलाओं के लिए खास विकल्प होगा जो साड़ी में पारंपरिक और वेस्टर्न स्टाइल का भरपूर मज़ा लेना चाहती हैं। 

शर्ट के साथ पहनें :

शर्ट के साथ पहनें। साड़ी के साथ सफेद ब्लैक या स्ट्राइप्ड शर्ट पहनकर इसके ऊपर नेक टाई जोड़कर ऑफिस फ्रेंडली लुक बनाकर आप अपने आप को अपने ऑफिस कलीग से कुछ अलग और बेहतर दिखा सकती हैं। इससे स्मार्ट क्लासी और पावरफुल लुक दिखाई पड़ता है। 

ब्लेजर के साथ इंडो वेस्टर्न लुक :

साड़ी के ऊपर फिटेड ब्लेजर पहनें और साथ में टाई को जरूर शामिल करें। यह स्टाइल कॉर्पोरेट पार्टी, रिसेप्शन या फॉर्मल इवेंट के लिए आपके लिए शानदार चॉइस हो सकता है। 

क्रॉप टॉप के साथ बोल्ड लुक : 

अगर आप मॉडर्न और ग्लैमर दिखना चाह रही हैं तो ऐसे में साड़ी के साथ क्रॉप टॉप या स्लीवलेस ब्लाउज का कलेक्शन आपके लिए बेहद खास हो सकता है। इसके ऊपर नेक टाई पूरे लुक को ही बदल सकता है, जिससे आप एक अलग और बेहतरीन दिखेंगी।

नेक टाई साड़ी ड्रेप के साथ ब्लाउज डिजाइन : 

कलर्ड शर्ट ब्लाउज हाई नेक ब्लाउज स्लीवलेस ब्लाउज हाफ शोल्डर ब्लाउज कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज सिंपल प्लेन ब्लाउज स्ट्रक्चर्ड जैकेट ब्लाउज अगर आप अपने चॉइस में रखती हैं तो यह बेहद खूबसूरत और खास लगते हैं। अगर पल्लू पर ज़्यादा डिजाइन है तो ब्लाउज को बिल्कुल ही सिंपल और सादा रखें। वही प्लेन साड़ी के साथ स्टेटमेंट ब्लाउज काफी अच्छा लगता है। 

इस ट्रेप को पहनते समय ध्यान रखें :

पल्लू को पिन या फैशन टेप से अच्छी तरह आप पिन करकर सिक्योर कर लें। नेक के आसपास ड्रेप बहुत टाइट न पहनें। भारी पल्लू होने पर अंदर से हल्का स्मार्ट और हल्का सपोर्ट दें। पहली बार पहन रही हैं तो घर पर पहले से प्रैक्टिस जरूर करें। अगर आप साड़ी में कुछ नया ट्राई करना करने की सोच रही हैं तो शर्ट, ब्लेजर या स्ट्रक्चर्ड ब्लाउज के साथ एक बार आप जरूर जा सकती हैं। यह स्टाइल आपके वार्डरोब को बिल्कुल नया और क्लासी अंदाज दे सकता है।

www.hurdangnews.in