By Vijay
कर्नाटक के प्रकाश बेहतरीन जिंदगी की तलाश में यूएई पहुंच गए जिंदगी शानदार चल रही थी लेकिन जुलाई में कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरे परिवार को सदमे में ला दिया। प्रकाश की हत्या हो चुकी थी इसके बाद जो सामने आया वह खौफनाक था क्योंकि शव के नौ टुकड़े किसी आरोपी ने कर दिए थे।
प्रकाश की पत्नी और बच्चा अब भी लापता है। मृतक का पूरा नाम एल्बिन प्रकाश कुंदर है वह उड़प्पी के कुंडापुर के रहने वाले थे प्रकाश सारजाह एयरपोर्ट पर बीते 14 साल से काम कर रहे थे उनकी पत्नी शिक्षक है।
परिवार के अनुसार प्रकाश आखिरी बार दिसंबर में घर आए थे और फिर वापस काम में लौट गए उनकी पत्नी उड़प्पी के उगाव की रहने वाली है प्रकाश के भाई अनिल ने बताया कि उन्होंने 20 जुलाई के आसपास उनसे संपर्क करने की कोशिश की प्रकाश ने कॉल का जवाब नहीं दिया लेकिन एक टेस्ट मैसेज भेज कर कहा कि वह ठीक है.
परिवार को यह बात अजीब लगी क्योंकि प्रकाश आमतौर पर मैसज के जरिए बातचीत करते थे जब अनिल ने लगभग एक हफ्ते बाद दोबारा कॉल करने की कोशिश की तब कोई जवाब नहीं मिला।
भाई को लेकर परेशान अनिल ने सारजाह में प्रकाश के क्लासमेट मनोहर से संपर्क किया और उनके बारे में जानकारी ली जानकारी के अनुसार मनोहर उस फ्लैट पर गए जो प्रकाश को उनकी कंपनी ने दिया था वॉचमैन ने कथित तौर पर कहा कि प्रकाश भारत चले गए हैं।
कंपनी के एचआर विभाग ने भी शुरू में परिवार को बताया कि वह भारत गए हैं हालांकि जानकारी में यह है कि वह भारत नहीं लौटे और उनसे उनके ठिकाने का पता लगाने को कहा बाद में पासपोर्ट की जांच हुई तो पता चला कि प्रकाश अभी भी सारजाह में ही थे।
इसके बाद गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई खोजबीन के दौरान ओमान जाने वाले रास्ते पर खड़ी एक कार के अंदर प्रकाश की लाश मिली भाई के अनुसार लाश को नौ टुकड़ों में काट कर दो बैग में भरा गया था बाद में लाश की पहचान प्रकाश के तौर पर की गई. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि हत्या से जुड़े हालात की जांच चल रही है सारजाह अधिकारियों ने अभी तक संदिग्धों की पहचान या हत्या के मकसद के बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ भी नहीं बताया।
इस मामले में एक बड़ा रहस्य यह है कि पत्नी टीना और उसका बेटा अब भी लापता है प्रकाश की मौत के बाद दोनों का कोई भी पता नहीं चला है अब तक पत्नी और बच्चे कहां है यह किसी को पता नहीं है पत्नी की संभावित भूमिका पर भी शक जताया जा रहा है.