By Vijay
सिंगरौली से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां सिंगरौली से जबलपुर को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में आज हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक युवक का शव ट्रेन के अंदर ही मिला है।
जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान कोच में अचेत अवस्था में युवक को देखकर यात्रियों ने रेल पुलिस को इस घटना की सूचना दी। ट्रेन के कटनी साउथ स्टेशन पहुंचते ही जीआरपी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर प्लेटफॉर्म पर उतार लिया। फिलहाल, मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है और वहीं अब पुलिस शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है कि यह आदमी कौन है और कहां से चढ़ा था।
हमारे व्हॉट्सअप में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे टेलीग्राम में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे YOUTUBE में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये