← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.hurdangnews.in
📅 Date: 29/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

MP विधायक के साले की गोली मारकर हत्या, लगातार बढ़ रहा अपराध का ग्राफ 

MP विधायक के साले की गोली मारकर हत्या, लगातार बढ़ रहा अपराध का ग्राफ 

Featured

By Vijay

मध्य प्रदेश के जबलपुर से खबर है, जहां जबलपुर में एक बिजली सब स्टेशन के भीतर हत्या ने सनसनी फैला दी। मृतक की पहचान सागर जिले के बांदा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह के साले गजेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

वे पाटन थाना क्षेत्र के  स्थित बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। वारदात के वक्त वह अपनी ड्यूटी पर थे, लेकिन तभी कुछ लोग आए और हमला करके भाग गए, जिसमें उनकी मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार गजेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या की गई है।

पोस्टमार्टम के दौरान उनकी पीठ से गोली भी मिली है। इन खुलासे के बाद पुलिस ने हत्या के तरीके और घटनाक्रम को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में यह सामने आया कि कुछ दिन पहले बिजली कटौती के दौरान बिजली बंद करने को लेकर गजेंद्र सिंह का कुछ ग्रामीणों से विवाद हुआ था।

पुलिस अब इस विवाद को भी हत्याकांड से जोड़कर देख रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और एएसपी अंजना तिवारी और एफएसएल की टीम घटना स्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान करके उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

 

 

 हमारे व्हॉट्सअप में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 हमारे टेलीग्राम में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 हमारे YOUTUBE में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 

www.hurdangnews.in