← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 28/09/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

मध्य प्रदेश में हो रही गांजे की खेती, 3 करोड़ का गांजा जब्त

मध्य प्रदेश में हो रही थी गांजे की खेती, 3 करोड़ का गांजा जब्त

Featured

By Vijay

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से खबर है जहां खरगोन पुलिस ने चैनपुर क्षेत्र में सोमवार को गांजे की एक बड़ी खेप पकड़ी है। महाराष्ट्र सीमा से लगे शैडो एरिया में लगभग दो खेतों से लगभग 60 क्विंटल गांजे के पौधे पुलिस ने जब्त किए। फिलहाल पुलिस ने इनकी कीमत ₹3 करोड़ बताई है। 

कार्रवाई जामली और गुवाड़ा के ठाटा फलिया गांव में हुई है। पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दंगलिया, मधु, सुखलाल और जागीर के खेतों में गांजे की खेती लहलहा रही है जिसके बाद यह पूरी कार्रवाई हुई है। 

आपको हम बता दें कि जामली के खेत से 9395 पौधे जिनका वजन 3765 किलो है। पुलिस ने इसकी कीमत ₹1 करोड़ 88 लाख बताई है। वहीं गुवाड़ा के खेत से भी 5800 पौधे को पुलिस ने जब्त किया है और इनका वजन 2209 किलोग्राम है। इसकी कीमत ₹1 करोड़ 10 लाख है। 

फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि यह अब तक की मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

 पुलिस ने बताया कि दोनों स्थानों पर कार्रवाई के दौरान ड्रोन तकनीक की भी मदद ली गई है। नेटवर्क विहीन और दुर्गम इलाकों में पहले ड्रोन से खेतों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने जमीन पर पहुंचकर गांजे के पौधे को उखाड़कर जब्त कर लिया है। फिलहाल अब तक की यह अवैध खेती के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

 

 

www.hurdangnews.in