← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 31/10/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

जबलपुर में 4.35 करोड़ का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

जबलपुर में 4.35 करोड़ का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Featured

By Vijay

झांसी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की झांसी यूनिट ने जबलपुर, मध्य प्रदेश में बड़ी कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन में 871 कि.ग्रा. गांजे को जब्त किया गया। बाजार में इसकी कीमत ₹4 करोड़ 35 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने अलीगढ़ के थाना इगलास के नगला कलुआ निवासी धर्म सिंह को गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर निवासी विक्रम कर्माकर भी पकड़ा गया है।

एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि जांच के दौरान एएनटीएफ टीम को एक नेटवर्क का पता चला। यह नेटवर्क अलीगढ़ में संचालित हो रहा था।  सूचना पर जबलपुर तक तस्करों का पीछा किया। शुक्रवार आधी रात जबलपुर पुलिस टीम के साथ मिलकर घेराबंदी की गई और इस कार्रवाई में गोसलपुर थाना क्षेत्र में एनएच 30 पर मुस्करा मोड़ के पास कार्रवाई की। गांजे की खेप बरामद कर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 871 किलो गांजा भी पुलिस ने जब्त किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि बरामद गांजा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भेजा जाना था। आरोपी इसे अलीगढ़, झांसी, ललितपुर, मथुरा सहित आसपास के इलाके में खपाने की योजना बना रहे थे। यह खेप बड़े पैमाने पर इन राज्यों में वितरित की जानी थी। मुख्य आरोपी धर्म सिंह है जो कि अलीगढ़ का रहने वाला है। जांच में यह भी सामने आया कि गांजे की तस्करी का नेटवर्क अलीगढ़ से ही संचालित हो रहा था। धर्म सिंह पहले भी उड़ीसा में गांजा तस्करी के मामले में पकड़ा जा चुका है। यह गिरफ्तारी एक बड़े नेटवर्क पर एक महत्वपूर्ण प्रहार माना जा रहा है।

 

www.hurdangnews.in