← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.hurdangnews.in
📅 Date: 21/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

Gold necklace design : अगर आपकी होने वाली है शादी तो देखें यह लेटेस्ट गोल्ड डिजाइन

Gold necklace design : अगर आपकी होने वाली है शादी तो देखें यह लेटेस्ट गोल्ड डिजाइन

Featured

By Vijay

नवंबर माह से लगभग शादी ब्याह का सीजन शुरू हो जाता है। इस दौरान अधिकतर महिलाएं एक से एक खूबसूरत आउटफिट के साथ एक्सेसरीज भी लेना पसंद करती हैं। अगर आप भी अपने लुक को सबसे हट के और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं तो एक जैसी साधारण एक्सेसरीज चुनने के बजाय आप इस बार सबसे अलग और यूनिक कुछ ट्राई कर सकती हैं।

हम आपको कुछ ऐसे गोल्ड नेकलेस के डिजाइन बताएंगे जिसे आप इस वेडिंग सीजन में पहन के सबसे अलग नजर आएंगी यह डिजाइन मोतियों के दाने जैसा गोला आकार का नेकलेस डिजाइन है मोतियों के गोले आकार की तरह दिखने वाले सोने के ये छोटे-छोटे दाने आपके गले की खूबसूरती को बढ़ा देगा जिसके साथ-साथ पूरे वेडिंग लुक में भी चार चांद लगा देगा। गोल्ड नेकलेस न केवल लहंगे और बनारसी साड़ियों को रॉयल लुक देता है बल्कि आप इसे एथनिक और ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ भी पहनकर काफी खूबसूरत लग सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ लेटेस्ट गोल्ड नेकलेस डिजाइन के बारे में ।

सिंगल लेयर क्लासिक मोतियों की आकार का माला। 

सोने के छोटे और मोतियों की आकार की तरह गोले-गोले दानों की एक साधारण सी पतली चेन लगी यह नेकलेस आपकी खूबसूरती को चार चांद लगा देगी। हल्की साड़ी, सूट या डेली एथनिक आउटफिट के साथ आप इस तरह की माला को आसानी से पहन सकती हैं।

दूसरा मल्टी लेयर रानी हार मोतियों के दाने की आकार 

यह माला डिजाइन आजकल काफी चलन में है। इसमें आप तीन या चार लेयर वाली मोतियों जैसी गोल आकार की माला जो कि गोल्ड लुक के साथ आता है जिसे आप पहन सकती हैं। दुल्हन या ब्राइडल लुक के लिए इस तरह की माला सबसे बेस्ट रहेगी। ऐसे में आप अपनी शादी में होने वाली किसी भी रस्म में इसे पहनकर अपने आपको अलग दिखा सकती हैं।

पोल्की पेंटेड या कुंदन जैसा मोती के आकार का माला 

कुंदन और पोल्की डिजाइन शुरू से ही खूब धूम मचा रही है। ऐसे में अगर आप अपनी शादी में या किसी खास वेडिंग पार्टी में कुंदन पोल्की वाला नेकलेस पहन रही हैं तो साधारण नेकलेस पहनने के बजाय इस तरह का पोल्की और कुंदन गोल्ड डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। यह डिजाइन फेस्टिव और ट्रेडिशनल वाइब को बेहतर बनाने में काफी सफल गोल्ड डिजाइन है।

पर्ल और बीड्स फ्यूजन माला 

यह डिजाइन खासकर रात में होने वाले वेडिंग इवेंट्स पार्टी में पहनने के लिए सबसे बेहतरीन माला है। अगर आप नाइट रिसेप्शन के दौरान अपने लुक को बेहद खास और कॉर्डजियस बनाना चाहती हैं तो आप इस माला को जरूर एक बार ट्राई कर सकती हैं। सोने के दानों के साथ बीच-बीच में पर्ल और बीड्स का डिजाइन आपके लुक को खास बना सकता है। इसे आप पेस्टल कलर के किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।

www.hurdangnews.in