← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.hurdangnews.in
📅 Date: 28/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

सिंपल से रायलुक तक हर आउटफिट के साथ जचेंगी यह मटर वाली डिजाइन्स माला

इन दिनों सिंगल लेयर से लेकर मल्टी लेयर और कुंदन, पोल्की पेंडेंट वाली मटर माला काफी ट्रेंड में हैं। आइए देखते हैं ऐसे ही खूबसूरत ट्रेंडी डिजाइन्स जिन्हें आप शादी, पार्टी या किसी फंक्शन में पहनकर अपने आपको अलग दिखा सकती हैं। 

Featured

By Vijay

शादी ब्याह का सीजन शुरू होते ही महिलाओं के बीच नए-नए ट्रेंड्स की चर्चाएं बहुत तेज़ी से शुरू हो जाती हैं। हर कोई अपने ट्रेडिशनल लुक को खास और रॉयल बनाने के लिए खूबसूरत गहनों की तलाश में रहती हैं। तो आप भी इस वेडिंग को सीजन में कुछ ऐसा पहनना चाह रही हैं जिससे आप भीड़भाड़ के इलाकों में कुछ अलग दिखें तो ऐसा ही हम आपके लिए कुछ लेकर आए हैं जो कि आपके चेहरे पर चार चांद लगा देंगे। 

इन दिनों सिंगल लेयर से लेकर मल्टी लेयर और कुंदन, पोल्की पेंडेंट वाली मटर माला काफी ट्रेंड में हैं। आइए देखते हैं ऐसे ही खूबसूरत ट्रेंडी डिजाइन्स जिन्हें आप शादी, पार्टी या किसी फंक्शन में पहनकर अपने आपको अलग दिखा सकती हैं। 

सिंगल लेयर क्लासिक वाली मटर माला डिजाइन्स :

अगर आपको सिंपल और एलिगेंट ज्वेलरी पहनना बेहद खास पसंदीदा मालाओं में से एक है तो सिंगल लेयर क्लासिक मटर वाली माला। आप एक बार जरूर ट्राई करें। ये आपके लिए बेहद खास हो सकती है। सोने के छोटे-छोटे गोल दाने से बनी यह माला साड़ी सूट और दूसरे एथनिक आउटफिट के साथ अगर आप इसे पहनती हैं तो आपके चेहरे की खूबसूरती और बढ़ जाती है। इसे आप शादी की छोटी रस्मों से लेकर फैमिली फंक्शन तक आसानी से कैरी कर सकती हैं। यह बेहद आरामदायक और हल्के होते हैं। 

मल्टी लेयर रानी हार मटर माला :

अगर आप अपने ब्राइडल लुक को रॉयल टच और एलिगेंट बनाना चाहती हों तो मल्टी लेयर माला रानी हार एक बार जरूर ट्राई कर सकती हैं। इसमें छोटे-छोटे छोटे-छोटे खूब सारे तीन-चार लेयर की माला होती हैं जो नेकलाइन को खूबसूरत बनाती हैं। इसे अक्सर हैवी साड़ी लहंगे या अनारकली सूट के साथ अगर आप पहनें तो शादी की रस्में और रिसेप्शन में आप एक आकर्षक लुक पा सकती हैं। 

कुंदन पोल्की पेंडेंट मटर माला के डिजाइन्स :

कुंदन और पोल्की ज्वेलर्स का ट्रेंड कभी भी आउट ऑफ डेटेड नहीं होता। ऐसे में अगर आप अपनी ट्रेडिशनल ज्वेलरी में थोड़ा नया और कुछ हटकर पसंद करना चाहती हैं तो यह कुंदन या पोल्की पेंडेंट वाली मटर माला आप एक बार जरूर ट्राई करें। गोल्ड के छोटे दानों के साथ खूबसूरत पेंडेंट इस नेकलेस को काफी रिच और ट्रेडिशनल लुक बना देता है। इसे आप बनारसी साड़ी सिल्क साड़ी या ब्राइडल लहंगे के साथ अगर एक बार ट्राई करें तो यह आपके चेहरे को काफी निखार सकता है और आप भीड़ में सबसे अलग नजर आएंगी। 

पर्ल और बीड्स फ्यूजन मटर माला :

अगर आपको ट्रेडिशनल ज्वेलरी में मॉडर्न टच पसंद है तो पर्ल और बीड्स फ्यूजन मटर माला आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसमें सोने के छोटे दानों के बीच मोती या खूबसूरत बीड्स की डिजाइनिंग की जाती है। यह डिजाइन खासकर नाइट रिसेप्शन कॉकटेल पार्टी और शादी के दूसरे खास फंक्शन के लिए अच्छी पसंद और एक विकल्प आपके लिए हो सकता है। पेस्टल कलर के लहंगे और साड़ी के साथ इनका कॉम्बिनेशन बेहद खूब जचेगा। अगर बात करें मटर माला गोल्ड नेकलेस खरीदने से समय आप किन-किन बातों का ध्यान रखें तो जिनमें से पहला है बीआईएस यानी हाल मार्क जरूर चेक करें। दूसरा नेकलाइन के हिसाब से ही चुनें और डिजाइन फाइनल करें। तीसरा वजन और बजट का इसमें मुख्य रूप से ध्यान जरूर रखें। चौथा सही तरीके से इसे स्टोर करें।

www.hurdangnews.in