← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 26/07/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

सुप्रीम कोर्ट के कमेंट से निकला कॉकरोच...70 दिन में ही केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा करा दिया

मई में सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस सूर्यकांत की 'कॉकरोच' संबंधी टिप्पणी वायरल हुई। इसके बाद अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर लिखा, अगर कॉकरोच कहे जा रहे युवा एकजुट हो जाएं तो क्या होगा ? दिपके ने सीजेपी बनाई और कुछ ही दिनों में उसके इंस्टाग्राम पर 2.1 करोड़ फॉलोअर हो गए।

Featured

By Vijay

नई दिल्ली - सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी, नीट पेपर लीक से गुस्सा और सोशल मीडिया पर शुरू हुई व्यंग्यात्मक मुहिम .... इन तीनों ने ऐसा आंदोलन खड़ा किया कि पार्टी बनने के 70 दिन के भीतर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।

मई में सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस सूर्यकांत की 'कॉकरोच' संबंधी टिप्पणी वायरल हुई। इसके बाद अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर लिखा, अगर कॉकरोच कहे जा रहे युवा एकजुट हो जाएं तो क्या होगा ? दिपके ने सीजेपी बनाई और कुछ ही दिनों में उसके इंस्टाग्राम पर 2.1 करोड़ फॉलोअर हो गए।

इसी बीच, नीट पेपर लीक को मुद्दा बनाकर सीजेपी ने सड़क पर उतरने का ऐलान किया। 'कॉकरोच' शब्द को आंदोलन की पहचान बना लिया। मास्क, पोस्टर और स्लोगन इसी नाम से बने आंदोलन जंतर-मंतर पहुंचा। देश में अपनी तरह के पहले आंदोलन में 30 सेकेंड की रील्स, मीम, पैरोडी और इंस्टाग्राम लाइव ने करोड़ों युवाओं को जोड़ा। यह जेन-जी आंदोलन बन गया। 

www.hurdangnews.in