← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 06/07/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

मकान की गिरी दीवाल, मासूम की हुई मौत, 02 अन्य घायल, देखे वीडियो

पूरा मामला कोतवाली थाना अंतर्गत सिंगरौलिया गांव का है जहां एक दर्दनाक घटना सामने आई है । यहां एक  मकान की दीवार अचानक गिर जाने कारण घर के अंदर सो रही 9 साल की मासूम बालिका कल्पना साकेत की मौत हो गई । वहीं आदित्य साकेत और ललन साकेत गंभीर रूप से घायल है । जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है ।

Featured

By Vijay

सिंगरौली जिले में बारिश का दौर जारी है तो वहीं कोतवाली थाना के सिंगरौलिया गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक मासूम बालिका की मौत हो गई है, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

पूरा मामला कोतवाली थाना अंतर्गत सिंगरौलिया गांव का है जहां एक दर्दनाक घटना सामने आई है । यहां एक  मकान की दीवार अचानक गिर जाने कारण घर के अंदर सो रही 9 साल की मासूम बालिका कल्पना साकेत की मौत हो गई । वहीं आदित्य साकेत और ललन साकेत गंभीर रूप से घायल है । जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है ।

बताया जा रहा है कि जब दीवार गिरी तो बालिका घर के अंदर थी और दोनों आदित्य एवं ललन घर के बाहर खड़े थे, जिसके कारण वह भी जब चपेट में आ गये। अचानक हुए इस हादसे के बाद अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। बचाव में आए लोगों ने तत्काल तीनों लोगों को निकाल लिया बावजूद तब तक मासूम बालिका की मौत हो चुकी थी ।

दीवाल की चपेट में आने से बालक आदित्य का पैर फैक्चर हो गया । बताया जा रहा है की बरसात के चलते घर की दीवार पानी पड़ने से काफी गीली हो गई थी और गीली दीवार अचानक गिर गई । जिसके कारण तीनों लोग दीवाल में के मलवे में दब गए । स्थानीय लोगों ने किसी कदर  निकाला और उपचार हेतु भेजा है

www.hurdangnews.in