← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 31/10/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

चुनाव हारे प्रत्याशी समर्थकों ने किया पथराव, डीएसपी एएसआई को का सिर फोड़ा

चुनाव हारे प्रत्याशी समर्थकों ने किया पथराव, डीएसपी एएसआई को का सिर फोड़ा

Featured

By Vijay

अलवर के राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के राजपुरबड़ा गांव में शनिवार सुबह सरपंच चुनाव हारे प्रत्याशी और उनके समर्थक  ने पुलिस पर पथराव कर दिया। गुस्साए भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की है। पथराव में डीएसपी देशराज कुलदीप और एएसआई कामम खान का सिर फूटा है और गंभीर चोट आई है। वहीं दो कांस्टेबल भी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज भी किया है। 

आरोप था कि मतदान के बाद 4019 वोट डालना बताया गया था, लेकिन काउंटिंग के बाद हमें 3700 वोट ही गिनाए गए। 319 वोट कम गिने गए हैं। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि कुछ महिलाओं ने भी पत्थर फेंके हैं। छह जनों को डिटेन भी कर लिया गया है। बाकी की तलाश शुरू कर दी है। घायलों का इलाज राजगढ़ अस्पताल में जारी है। 

राजपुरबड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच के नाम की घोषणा के बाद हारे प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया था। विरोध प्रदर्शन आज सुबह भी खत्म नहीं हुआ था। डीएसपी देशराज कुलदीप पुलिसकर्मियों के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। बावजूद ग्रामीण नहीं माने और वे समझा ही दे रहे थे। इसी दौरान अचानक महिलाओं और कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। 

पथराव में डीएसपी और एएसआई का सिर फट गया है और कांस्टेबल धर्मेंद्र व मुरारी को भी गंभीर चोट आई है। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

 

www.hurdangnews.in