← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 05/07/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में प्रसूता की मौत, जमकर हुई तोड़फोड़, देखे वीडियो

पूरा मामला कोतवाली थाने के जिला अस्पताल का है जहां पर एक प्रसूता लगभग 11:00 प्रसव पीड़ा के बाद जिला अस्पताल में उपचार के लिए आई थी।  बावजूद परिजनों का आरोप है कि सही समय पर इलाज नहीं मिला जिसके कारण प्रसूता की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। घटना के बाद नाराज परिजन जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ करने लगे। परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज न मिलने के कारण मौत हुई है और परिजनों ने डॉक्टर और नर्स पर कार्यवाही की गुहार जिला प्रशासन से लगाया है।

Featured

By Vijay

सिंगरौली जिले के जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक प्रसूता की मौत हो गई, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने जमकर तोड़फोड़ की है। घटना की जानकारी तत्काल स्थानिक कोतवाली पुलिस को दी गई मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची है और समझाइस दे रही है।

पूरा मामला कोतवाली थाने के जिला अस्पताल का है जहां पर एक प्रसूता लगभग 11:00 प्रसव पीड़ा के बाद जिला अस्पताल में उपचार के लिए आई थी।  बावजूद परिजनों का आरोप है कि सही समय पर इलाज नहीं मिला जिसके कारण प्रसूता की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। घटना के बाद नाराज परिजन जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ करने लगे। परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज न मिलने के कारण मौत हुई है और परिजनों ने डॉक्टर और नर्स पर कार्यवाही की गुहार जिला प्रशासन से लगाया है।

 वहीं अस्पताल प्रबंधन ने भी इस सारे आरोपों को खारिज कर दिया है, उन्होंने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रबंधन का कहना है कि महिला की हालत पहले से नाजुक थी और डॉक्टर ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया।

www.hurdangnews.in