By Vijay
लगातार फेस्टिवल के सीजन आते चले जा रहे हैं वहीं सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ( IBJA )के मुताबिक एक किलो चांदी 9,134 रुपये घटकर 1.81 लाख रुपये पर आ गया है, जो गुरुवार को 1.90 लाख रुपये पर था।
वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड 2,201 रुपये गिरकर 1.41 लाख पर आ गया है। आपको बता दें चांदी इस महीने 39,485 और सोना 8,084 रुपये सस्ता हुआ है। इससे पहले एक अक्टूबर 2026 को एक किलो चांदी के दाम 2.20 लाख रुपये और 10 ग्राम गोल्ड एक लाख अड़तालीस हजार रुपये ।
सोना- चांदी की कीमतों में गिरावट होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होने और बड़े निवेशकों के ऊंचे दामों पर बिकवाली करने से हो रही है।