← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.hurdangnews.in
📅 Date: 29/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

धीरेंद्र शास्त्री बीजेपी के एजेंट, लोगों को बना रहे हैं बेवकूफ 

धीरेंद्र शास्त्री बीजेपी के एजेंट, लोगों को बना रहे हैं बेवकूफ 

Featured

By Vijay

मध्य प्रदेश के विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर एक बार विवादित बयान दिया। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया है।

साथ ही उनकी शिक्षा, ज्ञान और धार्मिक कथा पर भी कई सवाल उठाए हैं। वे उनके एक सवाल का जवाब देकर दिखाएं, यह तक कह दिया। झांसी में डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को कोई ज्ञान नहीं है। वे पढ़े-लिखे नहीं हैं और लोगों को सिर्फ बेवकूफ बना रहे हैं।

उनका आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री भाजपा के एजेंट हैं और कथा के माध्यम से पैसा इकट्ठा कर अपने परिवार की संपत्ति बढ़ा रहे हैं। उन्होंने जमीन खरीद और जमीनों पर कब्जा करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री कई बार विवादित बयान दिए हैं।

उन्हें कोई भी जानकारी नहीं होती। उन्होंने कहा कि मैं चुनौती देता हूं कि मेरा एक सवाल का जवाब दें। मैं अपना सवाल लिखकर दे दूंगा, लेकिन वे उसका जवाब नहीं दे पाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अपने सवाल का जवाब लेने के लिए बागेश्वर धाम जाएंगे, तो उन्होंने कहा कि हम ऐसे बेवकूफ लोगों से सवाल पूछने नहीं जाते हैं।

उन्होंने शास्त्री को भाजपा का एजेंट बताया है। आरोप लगाया कि भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। आपको हम बता दें कि डॉ. गोविंद सिंह पहले भी धीरेंद्र शास्त्री के ऊपर सवाल उठा चुके हैं।

 

 

www.hurdangnews.in