← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 17/06/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

एमपी में डॉक्टर की पीट पीट कर हत्या 

Featured

By Vijay

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से बड़ी खबर है जहां शिवपुरी जिले के भोन्ती थाना क्षेत्र के भयावन गांव में एक प्राइवेट डॉक्टर की पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी गई । हत्या का आरोप गांव के ही पाल समाज के लोगों पर है, इस बात से नाराज होकर परिजन शव को भोन्ती थाने के बाहर रखकर हंगामा कर दिया। 

परिजन में बताया कि पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है जिसके कारण  मजबूरन थाने के सामने शव रखकर हंगामा करना पड़ रहा है। 

यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है जहां प्राइवेट चिकित्सक प्रधान लोधी जो कि पहले से शादीशुदा है उसका पाल समाज के एक विवाहित युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह प्रधान के पास रहने चली गई। 

जब इस बात का पता पाल समाज के लोगों को लगा तो  बीती रात पाल समाज के लोग प्रधान को धमकाने उसके घर गए जिसकी शिकायत उसकी पत्नी और बेटी थाने में भी की है ।

आरोप है कि पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की इसी विवाद के चलते पाल समाज के लोग उसके घर से खींच कर बाहर लाएं और उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी।

हत्या के बाद परिजन शव को थाने ले आए और थाने के सामने रखकर जमकर हंगामा कर दिया।

जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइए दी है, उन्होंने कहा कि जल्द दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

www.hurdangnews.in