By Vijay
आजकल फैशन की दुनिया में फरसी सलवार का ट्रेंड बहुत चलन में है। यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न को दिखाता है। अगर आप ट्रेडिशनल सलवार को मॉडर्न ट्विस्ट करके पहनना चाह रही हैं तो फरसी सलवार के साथ साठ कुर्ती एक स्टाइलिश और आरामदायक आपके लिए खास चॉइस हो सकता है। इसमें आराम, ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल तीनों का मेल देखने को आपको मिल जाएगा। शॉर्ट कुर्ती के साथ फरसी सलवार के फैशन आइडियाज हम आपको बताने जा रहे हैं।
फरसी सलवार के साथ एम्ब्रॉयड शॉर्ट कुर्ती डिजाइन : प्लेन सिल्क या कॉटन फरसी सलवार के साथ हल्की कढ़ाई वाली शॉर्ट कुर्ती आप एक बार जरूर ट्राई कर सकती हैं। कुर्ती पर गोटा पट्टी मिरर वर्क या थ्रेड एम्ब्रॉयडरी भी आप अपने चॉइस में रख सकती हैं। जैसे क्रीम सलवार के साथ पिंक कुर्ती, व्हाइट सलवार के साथ ब्लू कुर्ती या बेज सलवार के साथ ग्रीन कुर्ती आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।
प्रिंटेड फरसी सलवार और प्लेन कुर्ती आइडियाज : अगर सलवार पर फ्लोरल ब्लॉक प्रिंट या बूटेदार डिजाइन बना हुआ है तो ऐसे में सॉलिड कलर की शॉर्ट कुर्ती ही चुनें। इससे आउटफिट संतुलित और क्लासी दिखने में काफी मदद मिलेगा।
पेप्लम शॉर्ट कुर्ती के साथ क्या पहनें : पेप्लम कुर्ती कमर के नीचे हल्की फ्लेयर्ड होती है। फरसी सलवार के साथ यह सिल्हूट काफी सुंदर दिखता है। और आउटफिट में वॉल्यूम को शामिल कर लेता है। यह स्टाइल मेहंदी, हल्दी या छोटे पारिवारिक फंक्शन के लिए सबसे बेस्ट चॉइस है।
कलर्ड शॉर्ट कुर्ती डिजाइन में क्या है खास : कलर वाली शॉर्ट कुर्ती अगर आप पसंद कर रही हैं तो फरसी सलवार को स्मार्ट और सेमी फॉर्मल लुक में आप पहन सकती हैं। इसे ऑफिस, कॉलेज या कैजुअल आउटफिट में भी आपका काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। इसमें कॉटन लिनन ब्लेंड या रेयान फैब्रिक आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन होगा।
मिरर वर्क शॉर्ट कुर्ती के आइडियाज : फेस्टिव सीजन में मिरर वर्क वाली शॉर्ट कुर्ती के साथ प्लेन फरसी सलवार आपके लिए एक अहम हिस्सा बन सकता है। यह आउटफिट गरबा, नवरात्रि, मेहंदी या पूजा के लिए बेहद ही अट्रैक्टिव दिखता है।
वेलवेट शॉर्ट कुर्ती के साथ क्या करें ट्राई : सर्दियों की पार्टी या शादी वाले समारोह में यह वेलवेट शॉर्ट कुर्ती एक बार जरूर ट्राई करें क्योंकि यह मुलायम और नरम के साथ-साथ गरम होते हैं। सिल्क फरसी सलवार का कॉम्बिनेशन रिच और बहुत ही एलिगेंट आपको दिखाने में मदद करेगा।