← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 12/07/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

सूत्र बताते हैं कि पहले ₹500 लिया गया इसके बाद ₹100 यानी कुल ₹600 लिए गए। यह वीडियो इसी सप्ताह का बताया जा रहा है।

Featured

By Vijay

सिंगरौली जिले के बैढ़न विकासखंड के शिक्षा कार्यालय में पदस्थ कृष्ण मुरारी सोनी का पैसे लेने का वीडियो सामने आया है। वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि यह प्राइवेट स्कूल के रिजल्ट वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे ले रहे थे।

सूत्र बताते हैं कि पहले ₹500 लिया गया इसके बाद ₹100 यानी कुल ₹600 लिए गए। यह वीडियो इसी सप्ताह का बताया जा रहा है। हालांकि कृष्ण मुरारी सोनी का विवाद से पुराना नाता है इससे पहले भी वह राजमिलान संकुल में थे और उन पर शिक्षकों से पैसे लेनदेन के आरोप लगे थे, जिसके बाद वह सस्पेंड भी हो गए।  मामले को लेकर शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो सामने आया है उन्होंने नोटिस जारी की है, नोटिस के बाद मामले की जांच कमेटी से कराई जाएगी अगर लापरवाही आएगी तो नियमानुसार विभाग की ओर से कार्यवाही की जाएगी।

 

www.hurdangnews.in