← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.hurdangnews.in
📅 Date: 24/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

Shawl Designs : जाने क्या है पश्मीना साल और क्या है इसकी खासियत 

Shawl Designs : जाने क्या है पश्मीना साल और क्या है इसकी खासियत 

Featured

By Vijay

सर्दियों के लिए हम आपको लेके आए हैं खूबसूरत कश्मीरी पस्मीना शाल के लेटेस्ट डिजाइन्स। 

सर्दियों में होने वाली शादी या किसी खास मौके पर अगर आप स्वेटर पहनने के बजाय इन कश्मीरी शॉल्स को अपनाती हैं तो बेहद अट्रैक्टिव लगेंगी। आपके लिए कुछ खूबसूरत कश्मीरी पश्मीना शाल डिजाइन्स सबसे बेस्ट हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन डिजाइनों के बारे में। 

कानी पश्मीना शाल डिजाइन। 

अपने एथनिक और विंटर लुक को परफेक्ट बनाने के लिए आप कानी पश्मीना शाल को पहन सकती हैं। लड़की की छोटी सलाइयों की मदद से हाथ से बुनी जाने वाली यह शाल बेहद गरम और आरामदायक के साथ-साथ बहुत ही स्टाइलिश लुक देता है। इसमें अलग-अलग तरह के सुंदर पैटर्न बने होते हैं जो इसे बहुत ही अट्रैक्टिव बनाते हैं। 

 सोजनी कढ़ाई वाली पश्मीना शाल डिजाइन। 

सोजनी कढ़ाई वाली पश्मीना शाल की आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में चल रही है। ऐसे में आप इसे नजदीकी बाजार में या ऑनलाइन से शॉपिंग कर अपने लिए मंगा सकती हैं। इस शाल के बॉर्डर पर पूरे हिस्से पर अलग-अलग तरह के बेल बूटे का बारीकी काम किया होता है। यह शाल अपनी नाजुक खूबसूरती के लिए भी बहुत ज्यादा प्रसिद्ध माना जाता है। 

आरी वर्क पश्मीना शाल डिजाइन। 

आप चाहें तो अपने लुक को परफेक्ट बनाने और सर्दियों में ठंड से बचने के लिए आरी वर्क पश्मीना शाल को भी खरीद सकती हैं। इसमें भी अलग-अलग तरह की सुंदर-सुंदर डिजाइन की कढ़ाई बुनाई होती है। आप चाहें तो इस तरह की शाल को प्लेन सिल्क सूट या कुर्ती और साड़ी के साथ आसानी से पहन सकती हैं। यह इन सभी पर बहुत ही अच्छा खिलता दिखाई देता है। 

तिला वर्क पश्मीना शाल डिजाइन। 

सर्दियों में सबसे अलग और खूबसूरत दिखने के लिए आप तिला वर्क पश्मीना शाल भी अपने वार्डरोब में रख सकती हैं। इसमें सोने या चांदी की बारीकी तारों का काम किया हुआ होता है जो इसे खासकर रात में होने वाले फंक्शन के बेहद चमकदार और रॉयल लुक देता है। इसे आप किसी पार्टी या फंक्शन में पहन के जाती हैं तो पार्टियों में लगी लाइट्स की सजावट से इन पर काफी चमक और बेहतरीन लुक दिखाई देता है। 

जमावार शाल डिजाइन। 

जमावार शाल की पूरी सतह पर घनी और बारीकी से कढ़ाई की जाती है जो इसे बेहद खास और अट्रैक्टिव बनाती है। शादी हो या रिसेप्शन, पारिवारिक समारोह के लिए यह एक शानदार ऑप्शन हो सकता है।

www.hurdangnews.in