← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 21/08/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

50 दिनों में 19% महंगी हुई चीनी, क्या बढ़ सकते हैं दाम? जानिए क्यों महंगी हुई चीनी

चीनी की डिमांड हर साल औसतन अगस्त से नवंबर के बीच बढ़ जाती है क्योंकि इस दौरान देश में काफी त्यौहार मनाये जाते हैं, जिसके कारण चीनी की खपत भी ज्यादा हो रही है। इस बार भी डिमांड काफी ज्यादा है चीनी का उत्पादन लगभग अक्टूबर से शुरू होता है। न्यूज़ एजेंसी रायटर्स के मुताबिक इस बार 1 अक्टूबर को नया उत्पादन शुरू होने तक मीलों के पास अनुमानित सिर्फ 35 लाख टन चीनी का स्टॉक बचा होगा, यह तीन दशकों में सबसे कम है। 

Featured

By Vijay

बीते 50 दिनों में चीनी लगभग 19 प्रतिशत महंगी होकर लगभग₹60 के आसपास पहुंच गई है, यह कीमत सरकारी है। कई फुटकर दुकानों में₹65 से ₹70 तक चीनी बिक रही है किंतु सरकार ने 10 लाख टन चीनी विदेश से मंगाने का फैसला लिया है।

ब्राजील के बाद भारत दुनिया का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक देश है, लेकिन अचानक चीनी की किल्लत में फंस गया। 

चीनी की डिमांड हर साल औसतन अगस्त से नवंबर के बीच बढ़ जाती है क्योंकि इस दौरान देश में काफी त्यौहार मनाये जाते हैं, जिसके कारण चीनी की खपत भी ज्यादा हो रही है। इस बार भी डिमांड काफी ज्यादा है चीनी का उत्पादन लगभग अक्टूबर से शुरू होता है। न्यूज़ एजेंसी रायटर्स के मुताबिक इस बार 1 अक्टूबर को नया उत्पादन शुरू होने तक मीलों के पास अनुमानित सिर्फ 35 लाख टन चीनी का स्टॉक बचा होगा, यह तीन दशकों में सबसे कम है। 

गन्ने का एक हिस्सा एथेनॉल में 

सरकार नई एथेनॉल पॉलिसी के तहत गन्ने का एक बड़ा हिस्सा चीनी की बजाय एथेनॉल बनाने में खापा रहा है, जिसके कारण चीनी के प्रोडक्शन में भी असर पड़ा है।

गणेश चतुर्थी और दिवाली के बीच मिठाई और अन्य मीठे उत्पादन की बाजारों में मांग बढ़ जाती है, जिसके कारण चीनी की डिमांड भी बढ़ती है अगर आने वाले समय में दाम की बात करें तो चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

www.hurdangnews.in