By Vijay
इस वक्त भोपाल के न्यू मार्केट से बड़ी खबर आ रही है। जहां गुरुवार दोपहर छोले भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। लपटे करीब 25 फीट तक उठी और धुआं करीब 2 किलोमीटर तक देखने को मिला है।
इस आग में लगभग पांच से छह दुकानें प्रभावित हुई हैं। दुकान से सटा खेड़ापति हनुमान मंदिर दीवार के कारण आग से बच गया। आग सबसे पहले छोले भटूरे की दुकान में लगी और फिर वहीं पास में बनी मोबाइल शॉप में। इसके बाद बर्तन और कपड़ा दुकान तक आग पहुंच गई। दुकान में मौजूद लोग जान बचाकर भागे हैं।
आग को फैलने से रोकने के लिए 15 से ज्यादा फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची हैं। स्थानीय दुकान संचालक ने कहा कि सबसे पहले छोले भटूरे की दुकान में आग लगी और इसके बाद आग फैलती गई। हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल फायर ब्रिगेड भी पहुंची है, लेकिन गाड़ी पहुंचने में लगभग आधा घंटा समय लग गया। तब तक आग काफी विकराल रूप पकड़ ली थी।