← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 30/06/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

चलते ट्रक में लगी आग, बच गया चालक, देखे Live Video

ट्रक के पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पलटते ही ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा ट्रक आग का गोला बन गया। 

Featured

By Vijay

सिंगरौली - जियावन थाना क्षेत्र के कोहराखोह के पास सोमवार रात फिर एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें कोयला लोड एक ट्रक आग का गोला बन गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक बरगवां से रीवा होते. हुए मैहर जाने के लिए निकला था। कोयला लोड ट्रक जब सजहर घाटी के कोहराखोह मोड़ के पास पहुंचा, तभी अनियंत्रित होकर पलट गया।

ट्रक के पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पलटते ही ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा ट्रक आग का गोला बन गया। 

बीच सड़क पर धू-धू कर जलते ट्रक को देखकर मौके में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया था। ट्रक के पीछे चल रहे अन्य वाहन चालक बाल-बाल बचे। ट्रक में लगी आग की लपटें दूर-दूर तक देखी गई।

स्थानीय लोगों द्वारा ट्रक में लगी आग की सूचना पुलिस को दी गई।  देखते ही देखते आग पूरे ट्रक में फैल गई, जिससे कोयला लोड पूरा ट्रक जलकर नष्ट हो गया। 

 

www.hurdangnews.in