← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 03/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

चीते का मूवमेंट देख चलाई गोली, दो सगे भाई गिरफ्तार

चीते का मूवमेंट देख चलाई गोली, दो सगे भाई गिरफ्तार

Featured

By Vijay

मध्य प्रदेश के कूनो क्षेत्र में एक चीते को गोली मारने के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान मुरैना जिले के भगवान सिंह और प्रीतम सिंह के रूप में हुई है। STF ने उनकी निशानदेही पर दो नाली वाली बंदूक भी बरामद कर ली है। वन विभाग के प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पूछताछ में भगवान सिंह ने चीते पर गोली चलाने की बात को स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि 24 अक्टूबर को वह अपने भाई प्रीतम सिंह के साथ शिकार के इरादे से जंगल में गया था। इस दौरान चीते की मौजूदगी देखकर उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई थी। 25 अक्टूबर 2026 को श्योपुर वन मंडल के कक्ष क्रमांक 778 में नर चीता घायल अवस्था में मिला था। उसे रेस्क्यू कर उपचार के लिए ले जाया गया, जहां सर्जरी के दौरान शरीर से बंदूक के छर्रे मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य शासन ने वन व पुलिस अधिकारियों को शामिल कर चार सदस्यीय स्पेशल टास्क फोर्स भी गठित की थी। मुखबिर तंत्र की सूचना पर तलाशी अभियान भी चलाया। इस दौरान जब शक होने पर जांच के दौरान भगवान सिंह निवासी ग्राम नवलपुरा, बहरारा से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पूछताछ में भगवान सिंह ने बताया कि 24 अक्टूबर को वह अपने भाई प्रीतम सिंह के साथ श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र में शिकार के लिए मौजूद था। इस दौरान चीते का मूवमेंट देखकर उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। फिलहाल उसकी निशानदेही पर मुरैना वन मंडल के अधिकारी एवं पुलिस टीम ने कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल होने वाली बंदूक को भी बरामद कर लिया है।

 

 

www.hurdangnews.in