← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 18/07/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

SINGRAULI में लोकायुक्त की कार्यवाही, रिश्वत लेते वन विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार, देखे वीडियो

Featured

By Vijay

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से खबर है जहां पर बरगवा वन क्षेत्र अंतर्गत ओवरी बीट में पदस्थ वनरक्षक बीट गार्ड अखिलेश शुक्ला को रीवा लोकायुक्त पुलिस ने ₹2000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मच गया है, जानकारी के अनुसार पीड़ित राम लोचन प्रजापति ने रीवा लोकायुक्त कार्यालय में जाकर शिकायत दर्ज कराया कि ओबरी के गार्ड अखिलेश शुक्ला के द्वारा लगातार अवैध रूप से पैसे की मांग की जा रही थी, पीड़ित ने बताया कि वन विभाग से लगातार परेशान होने के बाद वह लोकायुक्त पुलिस विभाग के पास पहुंचा है, अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

जैसे ही पीड़ित रामलोचन प्रजापति आरोपी अखिलेश शुक्ला को रिश्वत के रूप में ₹2000 देने बरगवा गेस्ट हाउस पहुंचा, वही पहले से ही सतर्क हुई लोकायुक्त पुलिस ने पैसे लेते रंगे हाथ दबोच लिया, लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी बीट गार्ड के पास से पैसे भी बरामद किए हैं और फिलहाल बरगवा गेस्ट हाउस में लोकायुक्त पुलिस अब आगे की कार्यवाही कर रही है।

 लोकायुक्त पुलिस के कर्मचारी यह भी पता लगाने में जुटे हुए हैं कि किन-किन कर्मचारियों अधिकारियों को रिश्वत का पैसा जा रहा था।

 

www.hurdangnews.in