← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 21/06/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

फैक्ट्री में गैस का हुआ रिसाव, 7 से ज्यादा मौत, 80 से ज्यादा घायल

Featured

By Vijay

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में रविवार को एक सीफूड एक्सपोर्ट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया, समाचार एजेंसी के अनुसार हादसे में 7 महिला कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि 80 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल है। वहीं आठ घायल वेंटिलेटर पर भी है । गैस रिसाव की घटना सेंट पीटर्स पाल सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की चौथी बटालियन मुख्यालय से 30 सदस्य वाली मौके पर पहुंची है हालत को देखते हुए एनडीआरएफ टीम गैस डिटेक्शन डिवाइस, रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल एवं परमाणु आपदा से निपटने के लिए विशेष उपकरण को लेकर मौके पर पहुंची है ।

 

जिला कलेक्टर एस कविता ने बताया कि 46 मरीजों को वेल्स अस्पताल और 21 मरीजों को वेंकटेश्वर हॉस्पिटल में उपचार के लिए एडमिट कराया गया है। इसमें से 9 गंभीर रूप से घायल है जिनका उपचार चेन्नई के सरकारी एक्सटर्नल मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा गया है।

 

 हादसे का शिकार हुई अधिकांश कर्मचारी लगभग 25 साल की है उन्होंने बताया कि मरीज की निगरानी की जारी है।

 

वही सीएम विजय ने जांच के आदेश भी दिए हैं । एआई, आईटी और डिजिटल सेवाओं के मंत्री आर कुमार के मुताबिक फैक्ट्री में फूड प्रक्रियाओं के कूलेंट के रूप में इस्तेमाल की जा रही गैस के रिसाव से कई महिला और पुरुष प्रभावित हुए हैं। घटना बेहद दुखद है और मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त किया और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है।

www.hurdangnews.in