← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 18/09/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

गर्ल्स को पसंद कर्ली हेयर लुक

सेलिब्रिटी लुक के लिए गर्ल्स में लंबे और कर्ली हेयर का ट्रेंड एक बार फिर से यू-टर्न के रूप में देखा जा रहा है। इन बालों को देखकर जहां कुछ हॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने स्पाइरल कर्ली हेयर को फॉलो किया, वहीं नेहा कक्कड़, तापसी पन्नू, राखी तनेजा जैसे कई छोटे-बड़े पदों की एक्ट्रेस को देख कर्ली हेयर वापस फैशन में आ गए हैं।

Featured

By Vijay

प्राकृतिक रूप से भले ही कुछ लोगों को बालों का घुंघरालापन पसंद न आए पर स्ट्रेटनिंग हेयर स्टाइल के बाद एक बार फिर से स्पाइरल बीट पर कर्ली हेयर का फैशन हेयर स्टाइल में ट्रेंड के तौर पर अपनाया जा रहा है। शहर की ब्यूटीशियन्स ने शॉर्ट-वे पर टेम्परेरी कर्ली हेयर करने के तरीके और कर्ली हेयर स्टाइल भी बताए।

होम मेड कर्ली हेयर स्टाइल-

कर्ली हेयर स्टाइल बनाने के लिए मार्केट में स्पाइरल बीड्स अवेलेबल होते हैं, जिनमें बालों की लटें लपेटकर हेयर सेटिंग जेल या स्प्रे करने के बाद स्पाइरल बीड पर कुछ घंटों के लिए छोड़कर घर पर ही कर्ली हेयर बनाए जा सकते हैं। विशेष यह कि ये प्राकृतिक की तरह दिखेंगे, पर हमेशा नहीं । सिंगल वॉश में घर पर बनाए गए कर्ली हेयर प्लेन हो जाएंगे।

जबकि पतली-पतली लटों की चोटियां बनाकर रात भर रखने से भी बालों में घुंघरालापन सिंगल वॉश तक रखा जा सकता है। घुंघराले बालों को सिर के किसी भी साइड से पार्टीशन में लेकर फ्री स्टाइल हेयर कट लिया जा सकता है। बैक साइड में सिंगल पिन में साउथ इंडियन लुक, जो साड़ी पर बेहतरीन लगेगा, बनाया जा सकता है। कर्ली हेयर के लिए बहुत ही आसान और खूबसूरत स्टाइल है।

www.hurdangnews.in