By Vijay
रीवा जिले के बौलिया घाट में जंगल में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि बकरी खरीदने निकले एक 60 वर्षीय व्यापारी का अज्ञात लोगों ने हत्या कर दिया और शव को छिपाने के लिए घाट के जंगल के जमीन में दफना दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार व्यापारी बीते दिन बकरी खरीदने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह अचानक लापता हो गया। जब परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई, बावजूद वह नहीं मिला। जब जंगल में उसकी मोटरसाइकिल लावारिस हालत में पाई गई तो परिजनों को अनहोनी का शक हुआ और आसपास इलाके में ढूंढने का प्रयास किया तो नाले के पास में ही उन्हें खोदी गई जमीन भी दिखी। सूचना मिलते ही अतरैला थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध स्थान की खुदाई कराई, जिसके बाद लापता व्यापारी का शव उसी गड्ढे से मिला है। फिलहाल हत्या के कारण का स्पष्ट खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है। शव मिलने की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय काफी गुस्सा हो गए और आक्रोशित लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा बाजार में घंटों तक जाम भी लगाकर रखा था। सड़क पर उतरे लोगों के कारण यातायात और स्थानीय बाजार भी काफी प्रभावित हुआ है। फिलहाल अतरैला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एफएसएल टीम घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।