← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.hurdangnews.in
📅 Date: 28/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का बेतुका बयान, जितने बच्चे पैदा करने हैं कर लो

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। उन्होंने कहा कि चाहे सभी लोग गांवों से आकर रीवा शहर में बस जाओ, जितने बच्चे पैदा करने हैं उतने बच्चे पैदा कर लो, लेकिन रीवा नगर निगम ने सभी के लिए पानी की व्यवस्था कर रखी है।

Featured

By Vijay

पानी की कभी भी कोई भी कमी नहीं होगी। उन्होंने हंसी-ठिठोली के अंदाज में कहा कि दाना पानी तुम जानो और तुम्हारी व्यवस्था। आपको बता दें कि सांसद जनार्दन मिश्रा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

भाजपा सांसद का यह कोई पहला बयान नहीं है। अक्सर वह अपने बेतुके बयान के लिए चर्चे में बने रहते हैं। इस बार जो बयान आया है वह नगर निगम के एक कार्यक्रम में उन्होंने दिया है। कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्रा ने पेयजल व्यवस्था और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की बात मंच से कह रहे थे।

इसी दौरान उन्होंने बढ़ती आबादी और पानी की उपलब्धता को लेकर यह टिप्पणी कर दी है। फिलहाल अब इस बयान के कारण वह सोशल मीडिया में काफी ट्रेंड कर रहे हैं।

www.hurdangnews.in