← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 16/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

दमोह में खाकी पर हमला, छह लोगों ने प्रधान आरक्षक के साथ की मारपीट, अस्पताल में भर्ती

दमोह में खाकी पर हमला, छह लोगों ने प्रधान आरक्षक के साथ की मारपीट, अस्पताल में भर्ती

Featured

By Vijay

मध्य प्रदेश के दमोह जिले से खबर है, जहां दमोह जिले में कानून व्यवस्था को एक बार फिर से चुनौती मिली है। दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भूरी बिजौरी में जांच करने गए एक प्रधान आरक्षक पर करीब आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडा से हमला कर दिया। इस हमला में प्रधान आरक्षक गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी हैं। आपको बता दें कि दमोह जिले के ग्राम भूरी बिजौरी में दो पक्षों के बीच में विवाद की सूचना पुलिस को मिली थी। मामले की सच्चाई का पता लगाने के लिए देहात थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक भूपेंद्र मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद सुलझाने के बजाय आरोपी पक्ष उग्र हो गया और पुलिस पर ही हमला कर दिया। इस घटना में प्रधान आरक्षक भूपेंद्र को गंभीर चोटें आई हैं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को गंभीरता से देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और घायल पुलिसकर्मी की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। आपको बता दें कि दमोह जिले में पुलिस पर हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दमोह में पुलिस पर हमला हो चुका है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं पुलिस बल की सुरक्षा और जिले में बढ़ते अपराध को बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ लेने वाले लोगों को नहीं बख्शा जाएगा। सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

www.hurdangnews.in