← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 24/10/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

हेड कांस्टेबल की कुल 59 से ज्यादा प्रॉपर्टी, बाजार कीमत 68 करोड़ रुपए 

हेड कांस्टेबल की कुल 59 से ज्यादा प्रॉपर्टी, बाजार कीमत 68 करोड़ रुपए 

Featured

By Vijay

इंदौर पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में पदस्थ हेड कांस्टेबल फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की आय से अधिक संपत्ति में अब नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में देवास के रजोदा में दो महिलाओं के नाम पर 1.15 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदने की जानकारी सामने आई है।

इस जमीन की रजिस्ट्री कीमत 1.65 करोड़ रुपए जबकि बाजार मूल्य 2.30 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। लोकायुक्त के अनुसार 24 अक्टूबर 2026 तक की जांच में फिरोज खान से संबंधित कुल 21.65 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति चिन्हित कर ली गई।

इसमें 59 अचल संपत्तियां शामिल है। इन संपत्तियों की गाइडलाइन के अनुसार कीमत करीब 19.94 करोड़ रुपए है जबकि वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 68.01 करोड़ रुपए अनुमानित है। विवेचना के दौरान सामने आया कि देवास के रजोदा में पहले से चिन्हित कृषि भूमि के अतिरिक्त रोशनी वर्मा और रानू कुशवाह के नाम पर 11  जून 2024 को पटवारी हल्का नंबर 68 में 1.15 हेक्टेयर जमीन खरीदी गई थी।

इसकी रजिस्ट्री मे 1 करोड़ 65 लाख 2498 रुपए की कीमत दर्ज की गई थी। लोकायुक्त ने इसकी बाजार मूल्य लगभग 2 करोड़ 30 लाख रुपए आंकी है। जांच में इस जमीन से संबंधित जानकारियां भी संपत्तियों के ब्योरे में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि लोकायुक्त ने 14 अक्टूबर 2026 को फिरोज खान के विभिन्न आवासों और अन्य ठिकानों पर कार्रवाई की थी।

यह कार्रवाई लोकायुक्त के महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश में की गई थी। सर्च के दौरान जानकारियां और विवेचना के आधार पर संपत्तियों का ब्योरा सामने आ रहा है। अब चिन्हित 59 अचल संपत्तियों की गाइडलाइन के अनुसार कीमत करीब 19.94 करोड़ रुपए बताई जा रही है जबकि इसकी अनुमानित कीमत 68.01 करोड़ रुपए से अधिक है।

www.hurdangnews.in