← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 26/09/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

उत्तर प्रदेश में तेज बारिश का कहर, 13 लोगों की हुई मौत

इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है उत्तर प्रदेश से जहां तेज बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि बिहार सहित आठ राज्यों में चक्रवात अर्नब का असर देखने को मिला है।

Featured

By Vijay

इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है उत्तर प्रदेश से जहां तेज बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि बिहार सहित आठ राज्यों में चक्रवात अर्नब का असर देखने को मिला है। बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी सिस्टम अब छत्तीसगढ़ से लेकर उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित 14 राज्यों को अलर्ट किया गया है। 

अगर बात करें उत्तर प्रदेश की तो करीब 48 घंटे से लगातार कई जिलों में बारिश हो रही है। 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार में हवाएं चल रही हैं। अलग-अलग हादसों की बात करें तो अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। 32 जिलों में बाढ़ का खतरा है। लखनऊ के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है। सड़कों के अलावा घरों के अंदर भी पानी भरे हैं। आंधी के दौरान पेड़ गिर गए हैं। 

कन्नौज में लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर आंधी बारिश से कार पलट गई। कार में पांच लोग फंसे थे जिनको रेस्क्यू किया गया। बिहार के सुपौल में 50 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। 19 जिलों में येलो अलर्ट है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हुई है।

 

www.hurdangnews.in