← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 06/07/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

बुलेरो और ट्रक की हुई भीषण, टक्कर पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत

  हादसे में जहां पांच लोग की मौत हो गई है तो वही बताया जा रहा है कि तीन लोग बोलेरो से उछलकर लगभग 20 फीट दूर पर जा गिरे,  जो कि अब गंभीर रूप से घायल हैं । हादसे में दो लोगों के पैर टूट गए हैं एवं अन्य शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट आई है।

Featured

By Vijay

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से बड़ी खबर है जहां बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर हुई है । इस हादसे में पांच लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।  जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है।

 

हादसे के बाद बोलेरो के फरकच्छे उड़ गए, कुछ लोग बोलेरो के  अंदर ही फंस गए, जिन्हें बाद में बड़ी मेहनत के बाद बाहर निकाला गया।

 

वहीं हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया, यह पूरा हादसा सोमवार दोपहर लगभग 2:45 बजे हुआ है।

 

  हादसे में जहां पांच लोग की मौत हो गई है तो वही बताया जा रहा है कि तीन लोग बोलेरो से उछलकर लगभग 20 फीट दूर पर जा गिरे,  जो कि अब गंभीर रूप से घायल हैं । हादसे में दो लोगों के पैर टूट गए हैं एवं अन्य शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट आई है।

 

आष्टा के एसडीओपी दामोदर गुप्ता ने बताया कि सभी लोग राजगढ़ जिले के कलीपीठ थाना क्षेत्र के रहने वाले है । वह इलाज करने के लिए आस्थाआष्टा जा रहे थे इसी दौरान  हादसे के शिकार हो गए। सूचना मिलते ही आष्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण और पुलिस कर्मियों की मदद से घायलों एवं मृतक के शव को बाहर निकाल लिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

 

पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले पांच लोगों के शव को पीएम हेतु भेज दिया गया है।

www.hurdangnews.in