← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 01/10/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा: एंबुलेंस और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत, खेत में पलटी एंबुलेंस

सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा: एंबुलेंस और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत, खेत में पलटी एंबुलेंस

Featured

By Vijay

सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बलेरो वाहन एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एंबुलेंस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा ग्राम पंचायत जरहा के पास मुख्य मार्ग पर हुआ है। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस और बाइक दोनों बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हुए। घटना के बाद बाइक सवार की मौत हो गई। इसके बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालकर तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया है। वहीं माड़ा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल उनका उपचार जारी है। वहीं शव को पुलिस ने पीएम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में शोक की लहर फैल गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर रही है।

 

 

www.hurdangnews.in