← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 11/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

मुगल बेगमों की पसंद कैसे बना छल्ले नुमा ज्वेलरी 

मुगल बेगमों की पसंद कैसे बना छल्ले नुमा ज्वेलरी 

Featured

By Vijay

मांगलिक कार्यक्रम हो या कोई त्योहार, सुंदरता को चार चाँद लगाने में पासा बड़ी भूमिका निभाता है। पासा यानी छल्ले नुमा ज्वेलर, जो महिलाओं के माथे की शान, उनकी सुंदरता और रूप को काफी आकर्षित बनाता है। कभी मुगल बेगमों की खास पसंद कहा जाने वाला जेवर आज पूरे देश भर में मशहूर है। यह उत्तर भारत के शाही अतीत की एक कीमती विरासत है, जो दुनिया भर में ज्वेलरी के सौकीनों पर अपना  अलग ही जगह बना रखा है। 

आखिर भारत में इसका आगमन कैसे हुआ,

आइए इस पर भी एक नज़र डालते हैं। आखिर क्या है पासा का पर्सिया कनेक्शन, पासा एक ऐसा नाम है जिसे झूमर के नाम से भी जाना जाता है। दुल्हन के सिर पर लगने वाला नायाब गहना बन चुका है। उत्तर भारत में मध्यकाल के दौरान मुगलों के पहुँचने के साथ ही इसकी एंट्री भी मना गया है। यहीं से भारतीय ज्वेलरी के कनेक्शन में इसने एक अलग ही अपना जगह बना रखा है। पासा कहें या झूमर। यह एक बेहद ही खूबसूरत दिखने वाला ज्वेलरी है, जिस पर साफ तौर पर इस्लामी झलक दिखाई देता है। यह मुस्लिमि दुल्हन के गहनों का एक जरूरी हिस्सा माना जाता है। आपको बता दें आधा चाँद तुर्कों की निशानी थी। अब ऑटोमन साम्राज्य का विस्तार होने लगा तो इस निशान को इस्लामिक मिडिल ईस्ट के झंडों और बैनर पर पहचान के तौर पर अपनाया गया है।

पुराने ज़माने में जब ज्यादातर इस्लामिक कबीले खानाबदोश  हुआ करते थे और अरब के रेगिस्तानों में घूमते थे , तो लूनर कैलेंडर ने डायस्पोरा के घूमने-फिरने और रोज़े और दावत की धार्मिक पहचान की अहम भूमिका निभाई जाति है। इन लोगों की पहचान के सभी तरीकों को धार्मिक रंगों के साथ क्रिसेंट का इस्तेमाल करते हैं। वहीं स्त्रियों की पहचान में ज्वेलरी ने अहम भूमिका निभाई है। चाँद की कलाओं का घटना और बढ़ना इंसान की भावनाओं से भी जुड़ा है। दिमाग का बाएँ हिस्सा कंट्रोल करता है, इसलिए शायद झूमर चाँद का यह दिव्य निशाना बना होता है। दुल्हन के सिर के बाईं ओर पहना जाता था ताकि इसकी नई जिंदगी में उसकी भावनाएँ नियंत्रित रहे पासा एक सुंदर और बहुत ही नाजुक नर्म ज्वेलरी है। इसके डिजाइन में मुस्लिमि दुल्हन की औरतें वाली नजाकत को दिखाया गया है। 

कैसे निर्माण किया जाता है पाँसा ? 

पाँसा आमतौर पर रूबी या एमरल्ड बीड्स के साथ शुद्ध मोतियों की चौदह या बारह लाइनों की मदद से तैयार किया जाता है। इसमें आधे चाँद जैसे पैनल में हीरा, पन्ना और रूबी जुड़े होते हैं। आधे चाँद के निचले किनारे पर मोतियों के गुच्छे लगाए जाते हैं। सोने का हुक सिर के बाईं ओर बालों में लगा होता है और झूमर दुल्हन के माथे के बाईं और कान के ऊपर उसकी भौंहें के किनारे को टच  करते हुए आकर्षक ढंग से लटका होता है।

 

www.hurdangnews.in