← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 31/10/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

करवा चौथ के दिन पति पत्नी ने की आत्महत्या, जानिए वजह

करवा चौथ के दिन पति पत्नी ने की आत्महत्या, जानिए वजह

Featured

By Vijay

करवा चौथ पर पत्नी अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है तो वहीं दूसरी ओर राजधानी भोपाल से खबर है जहां खजूरी थाना क्षेत्र के बरखेड़ा बोदर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां करवा चौथ के पूजा के बाद पति पत्नी ने आत्महत्या कर लिया है इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मातम पसर गया ।

फिलहाल पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है पुलिस ने बताया कि करवा चौथ के त्योहार के दिन पति पत्नी ने सात व्रत खोला और खाना खाया, इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।

बताया जा रहा है कि पत्नी को शक था कि उसका पति करवा चौथ मनाने दूसरी पत्नी के पास गया है इसी शक के चलते दोनों में कहासुनी हुई विवाद के बाद पति ने पत्नी से कहा कि मैं थोड़ी देर से आता हूं और घर से बाहर चला गया। पति के जाते ही पत्नी ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, जब पति घर लौटा तो उसकी पत्नी फांसी के फंदे पर झूल रही थी पत्नी को  देखकर वह भी सदमे में आ गया और घर से बाहर निकलकर पास के पेड़ पर ही फंदा लगाकर खुद भी आत्महत्या कर लिया ।

आखिरकार सुबह करीब 5:00 बजे घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक पेड़ पर सूरज का शव फंदे पर लटका हुआ मिला । करवा चौथ वाली रात में पति पत्नी की अर्थी उठने से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है ।

बताया जा रहा है कि शिवानी और सूरज ने बीते 2021 में विवाह किया था। सूरज गांव में खेती किसानी के साथ-साथ मजदूरी भी करता था। दोनों बरखेड़ा बोदर स्थित अपने मकान में खुशी से जीवन यापन कर रहे थे, लेकिन शादी के कई साल बाद भी उनकी कोई संतान नहीं थी। बताया जा रहा था कि इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था। फिलहाल सूचना मिलने पर खजुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

www.hurdangnews.in