← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 28/06/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

पत्नी के डांस करने से नाराज हुआ पति, 2 बच्चे समेत पत्नी को उतरा मौत के घाट, खुद ट्रेन से कटा

मुरैना - तुम्हारी बेटी आज गांव में नाच रही है, कल बाजार में नाचेगी... इसे यहां से ले जाओ नहीं तो मैं इसे मार दूंगा। यह धमकी बलराम ने 16 जून को अपने ससुर मलखान को फोन कर दी थी। रविता के पिता मलखान ने बताया कि इसके बाद मैं बेटी को घर ले आया। 23 जून को बलराम रिश्तेदारों के साथ मित्रतें कर ससुराल से पत्नी को ले आया और 3 दिन बाद यानि शुक्रवार रात उसने रविता और दोनों मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

Featured

By Vijay

मुरैना जिले के किशनपुर गांव में शुक्रवार रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। 35 वर्षीय बलराम सिंह कुशवाह ने पत्नी रविता (32) और दो बेटों आख (9) व देबू (5) की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। 

इसके बाद वह गांव से छह किमी दूर शिकारपुर रेलवे फाटक पहुंचा और ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस जांच मैं पता चला है कि मृतक की पत्नी रविता ने 10 दिन पहले गांव में हुई भागवत में डांस किया था। 

किसी ने उसका वीडियो बनाकर बलराम को भेज दिया, जिससे बलराम नाराज था। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में उसने रविता को उसके घर भेज दिया। लेकिन दोबारा मान-मनौव्वल कर उसे ले आया और बेटों-पत्नी की हत्या कर खुद ट्रेन से कट गया।

पुलिस के मुताबिक, रात में पूरा परिवार आंगन मैं सो रहा था। बलराम ने पहले दोनों बेटों और

फिर पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया।

ससुर से कहा... बेटी को मार दूंगा

घायल रविता जान बचाने के लिए कुछ कदम भागी, लेकिन आंगन में ही गिरकर दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी घर में छोड़कर फरार हो गया।

सुबह खुला हत्याकांड का राज

शनिवार सुबह दूध देने पहुंचे व्यक्ति ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाहर सो रही बलराम की मां रामवती ने परिजनों और ग्रामीणों को बुलाया । पड़ोसियों ने दीवार पर चढ़कर देखा तो दोनों बच्चे खाट पर और रविता आंगन में खून से लथपथ मृत पड़ी थी। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। बाद में बलराम का शव बाद में रेलवे ट्रैक पर मिला ।

मारपीट के बाद मायके चली गई थी पत्नी

मारपीट के बाद रविता मायके चली गई थी। 24 जून को बलराम रिश्तेदारों के साथ ससुराल पहुंचा और समझौते के बाद पत्नी को वापस घर ले आया, लेकिन दो दिन बाद ही यह वारदात हो गई।

www.hurdangnews.in