← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.hurdangnews.in
📅 Date: 28/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

अगर पी रहे हैं बिसलेरी का पानी तो हो जाएं सावधान, पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल हुआ फेल

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बिसलेरी के पानी के सैंपल में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिला है, जिसके बाद एफएसएसएआई ने कंपनी के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से दी है।

Featured

By Vijay

एफएसएसएआई के अनुसार प्राथमिक और रेफरल दोनों लैब में बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है। कोलीफॉर्म बैक्टीरिया सीवेज के पानी या गंदे पाइपों के जरिए पीने के पानी में पहुंच सकता है।

इससे पहले गोवा में बिसलेरी के पानी के सैंपल में कैंसर से जुड़े केमिकल ब्रोमेट और पॉली न्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन मिले थे। तब भी कंपनी के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी गई थी।

www.hurdangnews.in