By Vijay
सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत गनियारी और हिरवाह क्षेत्र में इन दिनों अवैध शराब का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। यहां किराना दुकान और अंडा दुकानों में बेखौफ होकर शराब बेची जा रही है। हाल ही में सामाजिक संगठनों ने हिरवाह में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी थी। बावजूद कोतवाली पुलिस ने अब तक यह पता नहीं लगा पाया कि इतनी भारी मात्रा में शराब कहां से आई थी।
इसके बावजूद उसी स्थान पर शराब की अवैध बिक्री हो रही है और यह अवैध कारोबार अनवरत जारी है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश की सीमा पर बसा सिंगरौली जिसके कारण बाहर से शराब लाकर गनियारी और हिरवाह में बेची जा रही है जिसके कारण स्थानीय दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा है।
वहीं अवैध तस्करी और बिक्री के कारण सिंगरौली में भारी पूंजी लगाकर आबकारी ठेका लेने वाले स्थानीय शराब संविदाकारों में काफी आक्रोश है। उन्होंने जिला प्रशासन से पैकारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
हमारे व्हाट्सअप चैनल में जुड़ने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे यूट्यूब चैनल में जुड़ने के लिए क्लिक कीजिये