← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 30/10/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

Singrauli News - अर्नब तूफान का सिंगरौली में असर, बीते 24 घंटे से जारी है बारिश

Singrauli News - अर्नब तूफान का सिंगरौली में असर, बीते 24 घंटे से जारी है बारिश

Featured

By Vijay

चक्रवाती तूफान अर्नब का असर मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भी देखने को मिल रहा है।  बुधवार और गुरुवार को अचानक हुए बदलाव और लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन पर असर पड़ा है।

वहीं अन्नदाताओं की नींद भी उड़ गई है। आपको बता दें कि खेतों में तैयार खड़ी फसल पर भी प्रभाव पड़ा है। इस समय सिंगरोली जिले में धान की फसल पक कर तैयार हो चुकी थी। कई जगह कटाई का काम भी चल रहा था।

जिन किसानों की फसल कट चुकी थी वह खेतों में ही रखी थी। लेकिन बुधवार और गुरुवार को हुई बारिश के कारण किसानों के खेतों में खड़ी फसल जमीन पर गिर गई है। किसानों का मानना है कि यदि मौसम दो से तीन दिन और इसी तरह रहा तो धान पर इसका भारी असर पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। 

www.hurdangnews.in