By Vijay
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल रही निशु आजाद के पिता पर हमला करने के आरोपित इनफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर पुलिस ने पकड़ लिया। उसे दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को हंगामा के बाद हिरासत में लिया है। मामला उस समय वायरल हुआ जब एक वीडियो क्लिप में भारद्वाज ने कथित तौर पर निशु के पिता का सिर फोड़ने का दावा किया था।
वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार
वायरल वीडियो में स्वतंत्र भारद्वाज ने यह खुद स्वीकार किया है कि निशु आजाद के पिता पर हमला किया था और उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थी, वीडियो में भारद्वाज ने यह कथित तौर पर कहा कि आरोप के बावजूद उन्हें जेल नहीं जाना पड़ा, वह रात भर घूमता रहा।
इसके बाद सीजेपी जिसने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था उसने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई नहीं होने का भी आरोप लगाया।
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि निशु आजाद के पिता संजय कुमार के मामले में दर्ज FIR को लेकर संगठन ने पुलिस के सामने अपनी मांगे रखी, उन्होंने सवाल उठाया कि संजय कुमार के सिर पर गंभीर चोट लगने के बावजूद हत्या के प्रयास संबंधी धारा नहीं लगाया।
फिलहाल अब स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । इसके बाद आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है। आपको बता दे की एक पॉडकास्ट में स्वतंत्र भारद्वाज ने कई सारे आरोप को भी कबूल किया है, हालांकि अब पुलिस कानून के हिसाब से कार्रवाई कर रही है।