By Vijay
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात यानी अर्नब का दूसरे दिन भी असर मध्य प्रदेश में दिख रहा है। सिंगरौली सहित भोपाल रायसेन विदिशा सागर में बारिश हो रही है। इसके अलावा कई मंडियों में खुले में रखा हजारों क्विंटल मक्का भी भीग गया है। वहीं नर्मदापुरम के पिपरिया में सुबह से धूप नहीं निकली।
सिंगरौली की बात करें तो सुबह से ही रिमझिम रिमझिम बारिश हो रही है। आसमान में धुंध छाई है। ठंड के कारण लोग घरों में बैठे हैं। मंडला में बुधवार शाम तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को कहीं-कहीं अति भारी बारिश भी हो सकती है।
हालांकि अगर बात सिंगरौली जिले की करें तो सिंगरौली जिले में भी सुबह से ही बारिश हो रही है। यहां पर बारिश के कारण लोगों का आवागमन लगभग लगभग थम सा गया है। विशेष परिस्थिति में ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। बारिश के साथ हल्की हवा भी चल रही है।