← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.hurdangnews.in
📅 Date: 29/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

AK-47 की गोलियों की तरह बोलते हैं जनार्दन जी - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

AK-47 की गोलियों की तरह बोलते हैं जनार्दन जी - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Featured

By Vijay

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने शुक्रवार को नगर निगम के एक कार्यक्रम में बढ़ती आबादी और पेयजल व्यवस्था को लेकर बयान दिया था। उसमें कहा था कि गांवों से आकर रीवा में बसें और जितने बच्चे पैदा करने हैं, करे।

उनके इस बयान के बाद अगले ही दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रीवा पहुंचे थे और डॉ. मोहन यादव ने भी सांसद की इस भाषण शैली पर चुटकी ली। रीवा में आयोजित लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा से पहले आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा कमाल का भाषण देते हैं।

जब भी सभा में माहौल बनाना हो, उन्हें खड़ा कर दो। वे मंच से दे ठोक-ठाक, धड-धड बिल्कुल एके-47 की गोली की तरह बोलते हैं। मुख्यमंत्री ने हंसते हुए कहा कि कई बार  बोलते हुए जनार्दन जी हिट विकेट भी हो जाते हैं। तब उन्होंने इशारे-इशारे में कहा कि थोड़ा रुकिए, हालांकि क्रिकेट में यह सब चलता रहता है।

मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर मंच पर नेता और सभा में बैठे लोग भी हंसने लगे। आपको बता दें कि रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा रीवा नगर निगम के एक कार्यक्रम में कहा था कि जितने भी लोगों को रीवा में आकर बसना है, बस लें। सभी के लिए पर्याप्त पानी का इंतजाम कर रखा है और यहां पानी की कोई किल्लत नहीं होने वाली है।

 इसके अलावा उन्होंने कहा था कि सब लोग गांवों से आकर रीवा में बस जाएं और जितने बच्चे पैदा करने हैं, उतने कर लें। उन्होंने मजाकिया लहजे में यह भी जोड़ दिया कि पानी की व्यवस्था तो नगर निगम की है, बाकी दाना पानी का इंतजाम लोग खुद संभालें।

 

 हमारे व्हॉट्सअप में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 हमारे टेलीग्राम में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 हमारे YOUTUBE में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 

www.hurdangnews.in