← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.hurdangnews.in
📅 Date: 28/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

Jhumka Designs - पहनिए यह झुमका डिजाइन, दिखेंगी खूबसूरत

Jhumka Designs - शिवरात्रि का त्यौहार हो या फिर शादी-ब्याह का कार्यक्रम, हर महिला एवं लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए सजती-संवरती हैं। अगर आप भी किसी कार्यक्रम, शादी-ब्याह या फिर त्यौहार में सजने जा रही हैं तो आपको इन चार तरीके के झुमका डिजाइन को जरूर ट्राई करना चाहिए।

Featured

By Vijay

Jhumka Designs - सावन शिवरात्रि का त्योहार आते ही महिलाएं पूजा पाठ में अपना ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए एक्साइटेड हो जाती हैं। साड़ी सूट या लहंगे के साथ कई प्रकार की ज्वेलरी पहनकर खूबसूरत दिखना चाहती हैं। अगर आप इस बार कुछ हटकर और ट्रेडिशनल पहनना चाहती हैं तो भगवान शिव से इंस्पायर्ड झुमके ( Jhumka Designs )  एक शानदार आपके लिए विकल्प हो सकता है त्रिशूल डमरू रुद्राक्ष और नंदी जैसे शिव से जुड़े मोटिफ्स वाले झुमके आजकल मार्केट में खूब धूम मचा रहे हैं। ऐसे डिजाइन पूजा के साथ-साथ फेस्टिव और एथनिक आउटफिट के लिए बेहद खूबसूरत लगते हैं 

Jhumka Designs - त्रिशूल और डमरू वाले झुमके

अगर आप सावन शिवरात्रि पर थोड़ा स्टेटमेंट वाला लुक ट्राई करना चाहती हैं तो त्रिशूल और डमरू मोटिफ वाले झुमके एक बार जरूर पहनें। इस तरह के डिजाइन में ऊपर त्रिशूल और डमरू का डिजाइन बना होता है, जबकि नीचे पारंपरिक झुमकी या छोटे बीड्स लगे होते हैं। कुछ डिजाइन्स ( Jhumka Designs )  में रुद्राक्ष की छोटे-छोटे बॉल्स लगे होते हैं। ऐसे डिजाइन ज्वेलरी आपको ऑनलाइन में बड़े आसानी से मिल जाते हैं। इनको स्टाइल करने का तरीका यह है कि आप इन्हें कॉटन साड़ी, अनारकली सूट या सिंपल कुर्ती के साथ अपना लुक बनाने के लिए शामिल कर सकती हैं। अगर झुमके थोड़े हैवी हैं तो नेकलेस को हल्का रखें।

Jhumka Designs -  रुद्राक्ष बीड्स वाले शिव इंस्पायर्ड झुमके

इन दिनों फेस्टिवल सीजन में खूब बेहद खूबसूरत लगते हैं। गोल्डन या सिल्वर या ऑक्सिडाइज वाले झुमकों के साथ रुद्राक्ष बीड्स का कॉम्बिनेशन एक ट्रेडिशनल और स्पिरिचुअल टच लुक देता है। त्रिशूल और रुद्राक्ष को मिलाकर बनाए गए कई ज्वेलर्स ज्वेलरी डिजाइन भी देखने को मिलते हैं। अगर इन्हें स्टाइल करने की सोच रहे हैं तो आप सिल्क साड़ी हैंडलूम साड़ी या एथनिक सूट के साथ इसे पहनकर खूबसूरत दिख सकती हैं। 

Jhumka Designs -  नंदी मोटिफ वाले डिजाइनर झुमके 

भगवान शिव से जुड़े मोटिफ्स में नंदी डिजाइन की काफी पसंदीदा में से यह खास हैं। नंदी की छोटी सी आकृति के साथ बने झुमके ( Jhumka Designs )  आपके लुक को बाकी ट्रेडिशनल ज्वेलरी से कुछ अलग दिखाते हैं। गोल्डन टोन से लेकर ऑक्सिडाइज फिनिश तक इसमें कई तरह के मॉडल्स और डिजाइन मार्केट में उपलब्ध हैं। अगर यह मार्केट में ना मिलें तो आप इसे ऑनलाइन के जरिए खरीदी भी कर सकते हैं। अगर करें स्टाइल की बात तो यह नंदी वाले स्टेटमेंट झुमकों ( Jhumka Designs )  को बनारसी या कांजीवरम साड़ी के साथ अगर आप पहनती हैं तो यह काफी बेहतरीन ऑप्शन होगा। इनके साथ बहुत ज्यादा नेकपीस पहनने की जरूरत नहीं होती। लेकिन अगर आप छोटी बिंदी और सिंपल हेयरस्टाइल इस लुक को अपने साथ कर लें तो यह एक एलिगेंट आपको बना सकता है।

Jhumka Designs - ऑक्सिडाइज सिल्वर शिव वाले झुमके

अगर आपको गोल्ड ज्वेलरी वाले झुमके पसंद नहीं हैं तो आपके लिए यह ऑक्सिडाइज सिल्वर काफी बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। ऑक्सिडाइज के झुमके ( Jhumka Designs )  इस समय मार्केट में धूम मचा रहे हैं। तो आप एक बार त्रिशूल डमरू वाले ऑक्सिडाइज झुमकों को जरूर ट्राई करें। यह सिल्वर फिनिश के साथ बने हुए झुमके ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ थोड़ा मॉडर्न और हटके नजर आते हैं। ऐसे डिजाइन में त्रिशूल डमरू और झुमका ( Jhumka Designs )  वाला शेप एक साथ जोड़ा गया है जो देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है। अगर इसके स्टाइल करने की बात कहें तो इन्हें कॉटन साड़ी प्रिंटेड कुर्ती प्लाजो सेट या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ आप मैच कराकर आसानी से अपने लुक को निखार सकती हैं।

 

www.hurdangnews.in