← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 14/09/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

सिंगरौली में पत्रकार साथी के साथ कवरेज के दौरान बदसलूकी, कोतवाली पुलिस से हुई मामले की शिकायत 

Featured

By Vijay

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में कवरेज के लिए गए पत्रकार साथी अतुल दुबे के साथ बदसलूकी की गई है। यह बदसलूकी कोई और नहीं बल्कि वहीं पर पदस्थ डॉक्टर अंबे शाह ने की है। पीड़ित पत्रकार ने इस मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस में भी की है और निष्पक्ष कार्रवाई की गुहार लगाई है।

 

सिंगरौली की आवाज के संपादक और पत्रकार साथी अतुल कुमार दुबे के शिकायत पत्र के अनुसार 12 सितंबर 2026 को दोपहर लगभग 2:00 बजे नवजीवन विहार की एक मरीज जिसका नाम खुशबू दुबे है  उन्हें फोन करके जिला अस्पताल में बुलाया था। मरीज का आरोप था कि डॉक्टर अंबे शाह के द्वारा बार-बार समय देने के बाद भी उनका सही से इलाज नहीं किया जा रहा है। वह लंबे समय से परेशान थी।

 

 

 

इस पूरे मामले का कवरेज करने जब पत्रकार साथी अतुल दुबे जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर अंबे शाह ने उनसे बहस किया। इसके बाद डॉक्टर ने पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया। इसके अलावा उन्होंने कई अनुचित बातें भी लाइव के दौरान ही बोल दी ।

 

जिसके बाद पत्रकार अतुल दुबे के सम्मान में भी ठोस पहुंची है। मौके पर मौजूद रंजन झा और विनोद केवट ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया। पीड़ित पत्रकार ने बताया कि पूरी घटना उन्होंने फेसबुक अकाउंट जर्नलिस्ट अतुल से लाइव प्रसारण भी किया था। पुलिस को सौंपे गए पत्र में पत्रकार अतुल दुबे ने कहा है कि ट्रामा सेंटर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को तत्काल सुरक्षित कर मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। इसके अलावा डॉक्टर के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि निष्पक्ष पत्रकारिता के कार्य में कोई भी बाधा ना डाल सके। हालांकि डॉक्टर अंबे शाह ने भी कोतवाली पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा है।

 

 

 

 

www.hurdangnews.in