By Vijay
आगरा से खबर है जहां आगरा में बीएसएफ जवान ने अलीगढ़ के अपर जिला जज पर हमला कर दिया है। उसने अपने 30 से 40 साथियों को बुला लिया। इसके बाद जज, उनके पिता और गनर के साथ मारपीट की गई है। हमलावरों ने जज की कार का पिछला शीशा भी तोड़ा है।
आरोप है कि बीएसएफ जवान ने जज के परिवार को जान से मारने की धमकी और कार को आग लगाने की कोशिश भी की है। घटना 24 अक्टूबर की है। मंगलवार को एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला सामने आया है। पुलिस ने बीएसएफ जवान भूपेंद्र और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।