← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 28/10/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

एमबीबीएस के जूनियर छात्रों को बनाया मुर्गा, मचा हड़कंप 

एमबीबीएस के जूनियर छात्रों को बनाया मुर्गा, मचा हड़कंप 

Featured

By Vijay

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से खबर है। जहां जालौन में रैगिंग करने पर 17 एमबीबीएस के छात्रों को 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही सभी पर ₹25000 का जुर्माना भी लगाया गया है। आपको बता दें 21 अक्टूबर को राजकीय मेडिकल कॉलेज में 2025 बैच के एमबीबीएस छात्रों ने अपने जूनियर साथी के साथ रात में उनकी रैगिंग की।

24 अक्टूबर को रैगिंग का वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने जांच की और सात छात्रों को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया। साथ ही हर छात्र पर ₹1000 का जुर्माना लगाया। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने जांच आगे बढ़ाई। इसमें 10 और छात्रों की संलिप्तता आई। इसके बाद आरोपी छात्रों की संख्या बढ़कर 17 हो गई। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र का है।

www.hurdangnews.in