← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 29/06/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

MP - 40 वनकर्मियों को घेरकर हमला

रविवार सुबह 11 बजे 40 वनकर्मियों पर 200 अतिक्रमणकारियों ने गोफन (गुलेल जैसा ) से पथराव किया। इस दौरान किसी वनकर्मी का कान काटा तो किसी का सिर फोड़ दिया।

Featured

By Vijay

खंडवा -  वन विभाग की गुड़ी रेंज में रविवार सुबह 11 बजे 40 वनकर्मियों पर 200 अतिक्रमणकारियों ने गोफन (गुलेल जैसा ) से पथराव किया। इस दौरान किसी वनकर्मी का कान काटा तो किसी का सिर फोड़ दिया।

कई की वर्दी फाड़ दी। 10 से अधिक कर्मचारी घायल हुए। आमाखुजरी के जंगल की जमीन जोतने पहुंचे अतिक्रमणकारियों को जब वन अमले ने रोका तो बवाल हो गया। अतिक्रमणकारियों और वनकर्मियों के बीच 2 घंटे संघर्ष चला। हमलावरों ने वनरक्षक शैलेंद्र यादव का धारदार हथियार से कान काट दिया। ज्वाला सिंह के सिर व गर्दन पर पत्थर मारा। कई अन्य को लाठियों से बुरी तरह पीटा। खंडवा के साथ लगते 16 हजार हेक्टेयर पर अतिक्रमण है।

माइन्स की तरह लगा रखी हैं बड़ी-बड़ी कीलें

जंगल की अतिक्रमणकारियों से रक्षा करने के लिए डेढ़ माह से आमाखजरी इलाके में वनकर्मियों का दल रात-दिन गश्त कर रहा है। वनरक्षकों ने बताया 15 दिनों से लगातार गश्ती वाहनों के टायर पंक्चर हुए तो उन्हें जांच करने पर जंगल के रास्तों में बड़ी बड़ी नुकीली कीलें गड़ी होने का पता चला.

www.hurdangnews.in