← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 19/06/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

SINGRAULI - रिलायंस कोल माइंस अमलोरी में भीषण हादसा, होल पैक ड्राइवर की घटना स्थल पर मौत 

घटना की जानकारी मिलते ही खदान प्रबंधक और सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कर शुरू कर दिया । हालांकि जब तक रेस्क्यू हो पता तब तक वाहन चालक वीरेंद्र यादव की घटना स्थल पर थी दर्दनाक मौत हो गई।

Featured

By Vijay

सिंगरौली जिले के नवानगर थाना अंतर्गत अमलोरी में रिलायंस कंपनी के कोल माइंस में आज सवेरे लगभग 3 से 4:00 के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया, हादसे में होल पैक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा ।

 

इस हादसे में होल पैक ड्राइवर वीरेंद्र यादव की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । घटना के बाद मृतक के परिजन कंपनी मुख्य द्वार के सामने पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि तीन से चार बजे के बीच वीरेंद्र यादव अपनी ड्यूटी पर था अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते वहां लगभग 100 फीट खाई में गिर गया,

 

घटना की जानकारी मिलते ही खदान प्रबंधक और सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कर शुरू कर दिया । हालांकि जब तक रेस्क्यू हो पता तब तक वाहन चालक वीरेंद्र यादव की घटना स्थल पर थी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर दुर्घटनाग्रस्त होल पैक वाहन को भी खाई से निकालने के लिए प्रयास शुरू कर दिया, घटना की जानकारी मिलते ही नवानगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

एक बार फिर इस हादसे में कोयला कंपनी के सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है क्योंकि बीते दो माह में कई घटना इस कंपनी में हो चुकी है  स्थानी लोगों ने आरोप लगाया कि समय-समय पर मेंटेनेंस की अनदेखी भी हादसे का कारण हो सकती है। पुलिस और प्रबंधन की टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा का मुख्य कारण क्या है वही मृतक के परिजन मुआवजा राशि की भी मांग कर रहे हैं।

 

 

www.hurdangnews.in